फ्री ट्रायल के साथ WhatsApp Plus अब भारत में, ₹79 में इतने सारे बेनिफिट्स; जानें इन्हें एक्सेस करने का तरीका
Meta के प्रीमियम मैसेंजर सर्विस WhatsApp के लिए अब Plus सब्सक्रिप्शन भारत में लगभग सभी यूजर्स को दिखना शुरू हो गया है। आइए जानते हैं इस प्लस सब्सक्रिप ...और पढ़ें
-1781803309300_m.webp)
WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन के बेनिफिट्स यहां जानें।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन आखिरकार भारत में लगभग सभी iOS और Android यूजर्स के लिए लैंड कर चुका है। मई महीने की शुरुआत में Meta ने WhatsApp Plus प्रीमियम मैसेंजर सर्विस को लॉन्च किया था, लेकिन तब इसे वेस्ट के चुनिंदा देशों तक ही सीमित रखा गया था। अब, ये भारत में भी आ चुका है।
कई यूजर्स को WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन के लिए नए नोटिफिकेशन्स मिल रहे हैं। शुरुआत में Meta एक महीने का फ्री ट्रायल ऑफर कर रहा है और अगर यूजर्स को यह पसंद आता है, तो वे 79 रुपये की मंथली फीस देकर इसे जारी रख सकते हैं। WhatsApp Plus अपने साथ पर्सनलाइज्ड रिंगटोन्स, वॉलपेपर्स, थीम्स, AI-जनरेटेड इमोजी, कस्टम चैट लिस्ट और दूसरे बेनिफिट्स लेकर आता है। ये WhatsApp के Android और iOS दोनों वर्शन्स पर अवेलेबल है।
ये चेक करने के लिए कि आपको WhatsApp Plus मिला है या नहीं, आपको Settings > Subscriptions पर जाना होगा। अगर आपको ये ऑप्शन दिखाई नहीं दे रहा है, तो इसका मतलब है कि ये फीचर अभी तक आपके रीजन में अवेलेबल नहीं हुआ है। चूंकि इसे फेज मैनर में रोल आउट किया जा रहा है, इसलिए इसे सब-कॉन्टिनेंट के सभी यूजर्स तक पहुंचने में थोड़ा समय लग सकता है।
WhatsApp Plus प्लान में मिलने वाले टॉप बेनिफिट्स:
1) स्पेशल इफेक्ट्स वाले प्रीमियम स्टीकर्स
प्रीमियम स्टीकर पैक्स को एक्सप्लोर करने का तरीका:
- WhatsApp Settings > Subscriptions > WhatsApp Plus पर जाएं।
- Send premium stickers पर टैप करें।
- स्टीकर कलेक्शन को स्क्रॉल करें। प्रीमियम स्टीकर्स के पैक नाम के पीछे एक WhatsApp Plus का लेबल लगा होगा।
- + आइकॉन पर टैप करें और फिर Add to my stickers को सेलेक्ट करें।
2) यूनिक एप थीम्स और आइकन्स का एक्सेस
अपने WhatsApp के लुक को पूरी तरह पर्सनलाइज करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:
खबरें और भी
- WhatsApp Settings में जाएं और Appearance पर टैप करें।
- उस आइटम को सेलेक्ट करें जिसे आप अपडेट करना चाहते हैं।
- एप के कलर्स को कस्टमाइज करने के लिए App theme पर टैप करें और अपनी पसंद का कलर चुनें।
- प्रीमियम आइकॉन डिजाइन्स के कलेक्शन को चुनने के लिए App icon पर टैप करें। अपनी पसंद के आइकॉन को सेलेक्ट करके OK कर दें।
3) पूरे 20 चैट्स को ऊपर पिन करने की सुविधा
- नॉर्मल वर्शन में सिर्फ 3 चैट्स पिन होती हैं, लेकिन यहां आप जरूरी कन्वर्सेशन्स को सबसे ऊपर रख सकते हैं:
- यूजर को उस चैट पर क्लिक करना होगा जिसे वह पिन करना चाहता है, फिर Menu (ड्रॉपडाउन आइकॉन) पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद Pin chat पर क्लिक कर दें।
4) सबसे इम्पोर्टेंट कॉन्टैक्ट्स के लिए प्रीमियम रिंगटोन्स
नई रिंगटोन्स सेट करने का तरीका:
- WhatsApp Settings > Subscriptions > WhatsApp Plus पर जाएं।
- Get premium ringtones पर टैप करें।
- अपनी नई रिंगटोन सेलेक्ट करें और Save पर टैप करें।
5) कस्टम अलर्ट्स, रिंगटोन्स और थीम्स के साथ चैट लिस्ट को कस्टमाइज करें
चैट लिस्ट को कस्टमाइज करने के स्टेप्स:
- WhatsApp Settings > Subscriptions > WhatsApp Plus पर जाएं।
- Customise lists पर टैप करें।
- किसी मौजूदा लिस्ट को चुनें या एक नई लिस्ट बनाने के लिए New list पर टैप करें।
- अगर आप नई लिस्ट बना रहे हैं, तो लिस्ट का नाम डालें और Add people or groups पर टैप करें।
प्रीमियम थीम्स जोड़ने के लिए:
Settings > Chats > Theme पर जाएं। यहां प्रोफेशनली डिजाइन की गई थीम्स के कलेक्शन में से सेलेक्शन करें। आप अपना खुद का थीम बनाने के लिए Chat colour, Wallpaper या Chat font पर भी टैप कर सकते हैं। WhatsApp आपको आपकी नई लिस्ट थीम का एक प्रीव्यू दिखाएगा। अपडेट को पूरा करने के लिए Set पर टैप करें।
अलर्ट टोन सेट करने के लिए:
- Settings > Notification > Alert tone पर जाएं। अपनी नई अलर्ट टोन चुनें और Save पर टैप करें।
- रिंगटोन जोड़ने के लिए: Ringtone पर टैप करें, अपनी नई रिंगटोन सेलेक्ट करें और Save कर दें।
- एक बार जब आप WhatsApp Plus को सब्सक्राइब कर लें, तो अपनी बनाई हुई लिस्ट को देखने के लिए Chats पर जाकर बस नीचे की तरफ स्वाइप करें।
- WhatsApp सेटिंग्स > सब्सक्रिप्शन > WhatsApp Plus पर जाएं।
यह भी पढ़ें: iPhone पर दो अलग-अलग नंबर से WhatsApp अकाउंट चलाना है बेहद आसान, बिना किसी थर्ड-पार्टी एप के ऐसे करें सेटअप
