कितने mAh बैटरी वाला फोन आपके लिए बेस्ट? खरीदने से पहले जान लें सबकुछ
स्मार्टफोन खरीदते समय बैटरी क्षमता एक महत्वपूर्ण कारक है, जो आपके उपयोग पर निर्भर करती है। ...और पढ़ें

कितने mAh बैटरी वाला फोन आपके लिए बेस्ट? खरीदने से पहले जान लें सबकुछ

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। आज के टाइम में फोन खरीदते वक्त कैमरा, प्रोसेसर और डिस्प्ले के साथ-साथ बैटरी भी सबसे अहम बन चुकी है। पहले जहां 4,000mAh से 5,000mAh तक की बैटरी वाले ज्यादा फोन देखने को मिलते थे, वहीं अब मार्केट में 6,000mAh, 7,000mAh और यहां तक कि 10,000mAh बैटरी वाले स्मार्टफोन भी आ गए हैं। ऐसे में हर किसी के मन में ये सवाल जरूर उठता है कि आपके लिए कितने mAh बैटरी वाला फोन सही रहेगा? चलिए आज इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं...
कितने mAh बैटरी वाला फोन आपके लिए बेस्ट?
अगर आपका मोबाइल यूज सिर्फ कॉलिंग, WhatsApp, सोशल मीडिया और हल्की-फुल्की ब्राउजिंग तक लिमिटेड है, तो आज भी 5,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है। नॉर्मल यूज में ऐसी बैटरी आसानी से पूरा दिन निकाल सकती है।
दूसरी तरफ अगर आप वीडियो देखते हैं, ऑनलाइन क्लास भी लेते हैं और कैमरे का ज्यादा यूज करते हैं या अक्सर ट्रेवल करते रहते हैं, तो ऐसी कंडीशन में 6,000mAh से 7,000mAh बैटरी वाला फोन आपके लिए ज्यादा बेहतर ऑप्शन हो सकता है। ये बैटरी ज्यादा स्क्रीन-ऑन टाइम ऑफर करती है और बार-बार चार्ज करने की जरूरत भी कम हो जाती है।
हैवी गेमिंग के लिए कौन-सा अच्छा?
वहीं, अगर आप ज्यादा हैवी गेमिंग करते हैं, लंबे टाइम तक वीडियो एडिटिंग या कंटेंट क्रिएशन का काम भी करते हैं, तो अब 10,000mAh बैटरी वाले स्मार्टफोन भी आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकते हैं। बड़ी बैटरी की वजह से ये फोन एक बार चार्ज पर दो से 3 दिन तक चल सकते हैं। हालांकि, इनका वजन और मोटाई थोड़ा ज्यादा हो सकता है। चलिए अब कुछ बेस्ट 7,000mAh से लेकर 10,000mAh बैटरी वाले लेटेस्ट 5G फोन की लिस्ट पर भी एक नजर जानते हैं...
खबरें और भी
बेस्ट 7,000mAh बैटरी वाले लेटेस्ट 5G फोन
- Moto G77 Power 5G
- Redmi 15 5G
- Realme Narzo 90x 5G
- OPPO K14 5G
- Realme 15T 5G
- Motorola Edge 70 Fusion
- Vivo V70 FE 5G
- iQOO 15 5G
बेस्ट 8,000mAh बैटरी वाले लेटेस्ट 5G फोन
- OnePlus Nord CE6 5G
- Realme 16T 5G
- Tecno Pova Curve 2 5G
- OnePlus N6 5G
- Realme P4R 5G
- Honor 500 5G
- Tecno Pova 8 5G
बेस्ट 9,000mAh से 10000mAh बैटरी वाले लेटेस्ट 5G फोन
- OnePlus Nord 6 5G
- Vivo T5 Pro 5G
- Realme P4 Power 5G
हालांकि इस बात का भी ध्यान रखें की सिर्फ ज्यादा mAh होने से ही फोन की बैटरी का बैकअप बेहतर नहीं हो जाता। डिवाइस का प्रोसेसर, डिस्प्ले टेक्नोलॉजी, सॉफ्टवेयर ऑप्टिमाइजेशन और रिफ्रेश रेट भी बैटरी लाइफ पर बड़ा असर डालते हैं।