7,050 mAh की बैटरी, 4K वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ लॉन्च होगा Vivo का नया फोन, 6 अगस्त को होगा लॉन्च
Vivo S2 स्मार्टफोन 6 अगस्त को भारत में लॉन्च होगा। इसमें 6.83 इंच 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, और MediaTek Dimensity 7360-Turbo चिपसेट जैसे शानदार फीचर् ...और पढ़ें
-1785753419532_m.webp)
Vivo S2 फोन 6 अगस्त को लॉन्च होना है।
HighLights
6 अगस्त को भारत में लॉन्च होगा Vivo S2.
6.83 इंच 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट.
50MP Sony IMX852 कैमरा और MediaTek Dimensity 7360-Turbo प्रोसेसर.
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Vivo पिछले काफी समय से Vivo S2 के इंडिया लॉन्च को टीज कर रहा है। यह कंपनी के S-सीरीज का दूसरा स्मार्टफोन है। इस सीरीज का पहला फोन साल 2019 में लॉन्च हुआ Vivo S1 है। अब वीवो ने इस स्मार्टफोन के कलर ऑप्शन और कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स कन्फर्म किए हैं।
Vivo S2 की कन्फर्म स्पेसिफिकेशन्स
Vivo S2 स्मार्टफोन को 7.99mm स्लिम प्रोफाइल के साथ लाया गया है, जिसे कंपनी आइकॉनिक कैमरा डिजाइन कह रही है। इस फोन में 6.83-इंच का 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रेजोल्यूशन 1.5K और रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स की होगी। वीवो का यह फोन सिल्क व्हाइट, सफायर ब्लू और रिगल ब्रॉन्ज कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा।
फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 50-मेगापिक्सल Sony IMX852 प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया है। फोन में फ्रंट में 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा। वीवो ने कन्फर्म किया है कि इस फोन में रियर और फ्रंट कैमरे से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। कंपनी ने लॉन्च से पहले यह भी बताया है कि इस फोन में Aura Light Portrait और Dual View Video रिकॉर्ड फीचर भी मिलेगा।
Vivo S2 स्मार्टफोन को MediaTek Dimensity 7360-Turbo चिपसेट के साथ लॉन्च किया जाएगा। इस फोन ने AnTuTu बेंचमार्क टेस्टिंग के दौरान करीब 970,000 का स्कोर हासिल किया है। यह फोन OriginOS 6 पर रन करेगा, जिसमें कई AI-पावर्ड फीचर्स - AI Creation, AI Transcript Assist, और Vivo Office Kit का सपोर्ट मिलेगा। इस फोन में Circle to Search 2.0 जैसे फीचर भी मिलेंगे।
खबरें और भी
वीवो ने बैटरी को लेकर फिलहाल जानकारी शेयर नहीं की है। उम्मीद है कि यह फोन 7,050mAh बैटरी के साथ आएगा। यह फोन 6 अगस्त को लॉन्च होना है। इसी दिन कंपनी इसके डिटेल स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में जानकारी कन्फर्म करेगी।