Apple ने जारी किया iOS 26 Beta 5 अपडेट, जानें क्या कुछ मिल रहा है नया
एप्पल ने अपने iOS 26 यूजर्स के लिए डेवलपर बीटा 5 अपडेट जारी किया है जो डेवलपर्स और बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है। इस अपडेट में iPhone की बैटरी लो होने पर डायनामिक आइलैंड में अलर्ट और लॉक स्क्रीन पर पासकोड डालते समय नया एनीमेशन जोड़ा गया है। इसके अलावा Apple ऐप्स के लिए नए स्प्लैश स्क्रीन और कंट्रोल सेंटर एनीमेशन भी शामिल हैं।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। एप्पल ने एक बार फिर अपने लाखों iOS 26 यूजर्स के लिए डेवलपर बीटा 5 अपडेट जारी कर दिया है। ये अपडेट फिलहाल डेवलपर्स और बीटा टेस्टर्स के लिए ही उपलब्ध है। इसमें पिछले महीने रोल आउट किए गए अपडेट की तुलना में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलते। हालांकि नए अपडेट के बाद iPhone की बैटरी लो होने पर डायनामिक आइलैंड में एक अलर्ट दिखाई देता है।
वहीं, लॉक स्क्रीन पर पासकोड डालते समय एक नया एनीमेशन भी ऐड किया गया है। इसके अलावा अपडेट में कुछ छोटे बदलाव भी शामिल हैं जिसमें Apple के ऐप्स के लिए नए स्प्लैश स्क्रीन, एक चौड़ा होम स्क्रीन डॉक और एक नया कंट्रोल सेंटर एनीमेशन जोड़ा गया है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...
iOS 26 बीटा 5 अपडेट में क्या नया?
दरअसल एप्पल ने iPhone के लिए iOS 26 बीटा 5 अपडेट बिल्ड नंबर 23A5308g के साथ रोल आउट किया है। हालांकि कंपनी ने अपडेट के बाद होने वाले बदलाव के बारे में कुछ भी खुलासा नहीं किया है। इसकी जगह कंपनी ने सिर्फ एक रेगुलर मैसेज इस रिलीज नोट्स में लिखा है। कंपनी का कहना है कि iOS 26 बीटा आपको आने वाले ऐप्स, फीचर्स का अर्ली एक्सेस देता है।
लॉक स्क्रीन और कंट्रोल सेंटर के एनिमेशन बदले
हालांकि अपडेट के बाद पता चलता है कि iPhone पर अब लॉक स्क्रीन का पासकोड डालने के बाद एक नया एनीमेशन दिखाई देता है। इसके साथ ही कंट्रोल सेंटर के एनिमेशन में भी बदलाव किया गया है। इसके अलावा अब स्क्रॉल करते टाइम पेज बाउंस भी करते हैं।
वाई-फाई की डिटेल्स दिखेंगी बाहर
इतना ही नहीं नए अपडेट के बाद कंट्रोल सेंटर में वाई-फाई टॉगल को देर तक दबाने पर अब पता चल जाएगा कि नेटवर्क प्राइवेट है या पब्लिक है। इतना ही नहीं अगर नेटवर्क पासवर्ड से सेफ नहीं है तो एक छोटा सा लॉक सिंबल भी शो होता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।