Apple के नए iOS 26 में क्या नया? Liquid Glass डिजाइन समेत 26 नए फीचर्स से लैस
एप्पल ने अपने करोड़ों आईफोन्स के लिए iOS 26 का स्टेबल अपडेट जारी कर दिया है। इस अपडेट में कंपनी ने Liquid Glass डिजाइन दिया है जो पूरे UI को ट्रांसपेरेंट लुक देता है। ऐप आइकन से लेकर कंट्रोल सेंटर तक हर जगह गिलास जैसा इफेक्ट्स मिलता है। iOS 26 में कई नए फीचर्स भी शामिल हैं जो यूजर्स के लिए काफी उपयोगी हैं।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। एप्पल ने कई महीनों की टेस्टिंग के बाद अब अपने करोड़ों आईफोन्स के लिए iOS 26 का स्टेबल अपडेट जारी कर दिया है। इस अपडेट में कंपनी ने Liquid Glass के नाम से नया डिजाइन लैंग्वेज दिया है, जो पूरे UI को एक ट्रांसपेरेंट लुक दे रहा है। OS अपडेट के बाद ऐप आइकन से लेकर कंट्रोल सेंटर तक हर जगह गिलास जैसा इफेक्ट्स मिल रहा है।
इसके अलावा iOS 26 में ऐसे कई फीचर्स को ऐड किया गया है, जो यूजर्स के लिए काफी ज्यादा यूजफुल हैं और Liquid Glass डिजाइन ने इसे एक फ्यूचरिस्टिक लुक दिया है। चलिए जानते हैं iOS 26 के 26 नए फीचर्स...
iOS 26 के 26 नए फीचर्स कौन से?
- Liquid Glass डिजाइन: बटन और कंट्रोल्स में ग्लास जैसा ट्रांसपेरेंट लुक मिल रहा है।
- Dynamic Lock Screen: नए अपडेट के बाद वॉलपेपर के हिसाब से टाइम और 3D इफेक्ट्स का एडजस्ट कर सकता है।
- Updated App Icons: ऐप्स को अब आप लाइट, डार्क, कलर-टिंटेड और क्लियर ग्लास आइकन्स में बदल सकते हैं।
- Translucent Controls: एप्पल म्यूजिक और अन्य इंटरफेस में रिफ्लेक्टिव इफेक्ट्स को भी ऐड किया गया है।
- Live Translation in Messages: कंपनी ने 8 भाषाओं में ऑटोमेटिक टेक्स्ट ट्रांसलेशन को भी नए अपडेट के साथ ऐड कर दिया है।
- Message Polls: iOS 26 के साथ ग्रुप चैट्स में अब पोल बनाने का ऑप्शन भी ऐड किया गया है।
- Chat बैकग्राउंडस: हर चैट को एक अलग लुक देने के लिए कस्टम बैकग्राउंड सेट करने का ऑप्शन भी दिया गया है।
- Group Typing Indicators: नए अपडेट के बाद ग्रुप चैट में कौन टाइप कर रहा है यह भी अलग से दिखाई देगा।
- Enhanced Visual Intelligence: विजुअल इंटेलिजेंस को बेहतर किया गया है और स्क्रीन पर मौजूद कंटेंट से सीधे एक्शन ले सकता है।
- Genmoji Creation: नए अपडेट के बाद अब आप इमोजी और डिस्क्रिप्शन मिलाकर नए इमोजी बना सकते हैं।
- Image Playground Styles: इमेज क्रिएशन के लिए नए स्टाइल्स और कंट्रोल्स को भी Image Playground में ऐड किया गया है।
- FaceTime Live Captions: iOS 26 के साथ वीडियो कॉल्स में रियल-टाइम सबटाइटल्स और ट्रांसलेशन का सपोर्ट भी मिल रहा है।
- Phone Call Translation: नए अपडेट में कॉल के दौरान लाइव वॉयस ट्रांसलेशन का ऑप्शन भी ऐड किया गया है।
- AirPods Live Translation: अपडेट के बाद AirPods में भी अब सीधे बातचीत का ट्रांसलेशन सुनने की सुविधा को जोड़ा गया है।
- Call Screening: आपको अनजान नंबर्स से अब डायरेक्ट कॉल नहीं आएगी। पहले अब इन कॉलर्स की ऑटोमैटिक स्क्रीनिंग की जाएगी।
- Hold Assist: नए अपडेट के बाद कस्टमर सपोर्ट कॉल पर होल्ड के दौरान डिवाइस खुद आपके लिए वेट करेगा।
- Shortcuts Intelligence: नए अपडेट के बाद AI से ऑटोमैटिक टेक्स्ट समरी और इमेज जेनरेशन भी आसान हो गया है।
- Smart Reminders: अब आपके खास ईमेल और टेक्स्ट से ऑटोमैटिक टास्क सजेशन देगा।
- Preferred Routes in Maps: रोजाना के रास्तों के लिए स्मार्ट ट्रैफिक अलर्ट्स भी अब आपको मैप में दिखाई देंगे।
- Apple Music AutoMix: म्यूजिक एक्सपीरियंस बेहतर करने के लिए अब DJ-स्टाइल स्मूथ ट्रांजिशन को भी इसमें ऐड किया गया है।
- Lyrics Translation: नए अपडेट के बाद अब आपको विदेशी गानों के Lyrics का भी लाइव ट्रांसलेशन मिलेगा।
- Enhanced Wallet: iOS 26 के साथ में अपडेट करने के बाद आपको फ्लाइट ट्रैकिंग, बैग ट्रैकिंग और डिजिटल ID सपोर्ट का भी ऑप्शन मिलेगा।
- New Games App: गेमिंग के लिए अब इसमें खास सेंट्रल हब, फ्रेंड चैलेंज और इवेंट्स को भी इसमें ऐड किया गया है।
- Braille Experience: ब्रेल डिस्प्ले के लिए खास इंटरफेस और बेहतर एक्सेसिबिलिटी फीचर्स को भी ऐड किया गया है।
- Multiple Journals: पर्सनल, वर्क और ट्रैवल के लिए अलग-अलग जर्नल्स ऐड करने की सुविधा दी गई है।
- CarPlay Enhancements: अपडेट के बाद लाइव Activities और बेहतर विजुअल डिटेल्स मिलती हैं।
इसके अलावा भी फोन में कई छोटे-छोटे बदलाव किए गए हैं जो इसे और भी बेहतर बना रहे हैं। थोड़ा इस्तेमाल करने पर ऐसा लग रहा है कि फोन के एनीमेशन को भी बेहतर बनाया गया है और काफी स्मूथ एक्सपीरियंस मिल रहा है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।