Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    iPhone 17 Pro Max और 17 Pro पर बड़ा डिस्काउंट, खरीदने से पहले देख लें डील

    Updated: Mon, 22 Jun 2026 10:30 AM (IST)

    फ्लिपकार्ट पर iPhone 17 Pro Max और iPhone 17 Pro पर भारी छूट मिल रही है, जिससे ग्राहक लॉन्च कीमत से काफी कम में इन्हें खरीद सकते हैं। ...और पढ़ें

    iPhone 17 Pro Max और 17 Pro पर बड़ा डिस्काउंट, खरीदने से पहले देख लें डील

    iPhone 17 Pro Max और 17 Pro पर बड़ा डिस्काउंट, खरीदने से पहले देख लें डील


    HighLights

    1. Flipkart पर iPhone 17 Pro Max पर ₹12,000 की छूट।

    2. iPhone 17 Pro भी ₹12,000 सस्ता, बैंक ऑफर भी उपलब्ध।

    3. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले सीमित समय का ऑफर।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। एप्पल इस साल नए iPhone 18 Pro और Pro Max मॉडल को लॉन्च करने की तैयारी में है, लेकिन इससे पहले ही Flipkart मौजूदा iPhone 17 Pro और प्रो मैक्स मॉडल पर सबसे बड़ी डील दे रहा है। जी हां, अभी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर दोनों मॉडल काफी कम कीमत पर मिल रहे हैं।

    ये खास ऑफर ऐसे टाइम पर मिल रहा है जब हाल ही में टिम कुक ने कहा था कि AI की बढ़ती डिमांड के कारण मेमोरी चिप की ग्लोबल कमी की वजह से Apple को भविष्य के डिवाइस की कीमतें बढ़ानी पड़ सकती हैं। इसलिए, कीमतें बढ़ने से पहले सस्ते में iPhone 17 Pro Max और Pro मॉडल खरीदने का ये अच्छा मौका हो सकती है।

    दोनों मॉडल्स पर फ्लैट डिस्काउंट के साथ-साथ आप और भी बचत करने के लिए बैंक और कार्ड ऑफर का भी लाभ उठा सकते हैं। हालांकि ये एक लिमिटेड टाइम ऑफर लग रहा है और जल्द ही खत्म हो सकता है। चलिए इस डील के बारे में जानते हैं...

    iPhone 17 Pro Max पर डिस्काउंट ऑफर

    नए वाले iPhone 17 Pro Max को अभी Flipkart सिर्फ 1,37,900 रुपये में खरीदने का मौका दे रहा है, जो इसके लॉन्च प्राइस 1,49,900 रुपये से 12,000 रुपये कम है। इतना ही नहीं फोन पर Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 9,000 रुपये तक का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी मिल रहा है जिसके बाद इसकी प्रभावी कीमत 1,28,900 रुपये रह जाती है।

    खबरें और भी

    iPhone 17 Pro पर डिस्काउंट ऑफर

    इसी तरह iPhone 17 Pro भी इस वक्त फ्लिपकार्ट पर सस्ते में मिल रहा है। वैसे तो इस फोन की कीमत भारत में 1,34,900 रुपये है लेकिन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अभी इसे सिर्फ 1,22,900 रुपये में खरीदने का मौका दे रहा है, जो लॉन्च प्राइस से 12,000 रुपये सस्ता है।

    अगर आप Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो आपको 9,000 रुपये की एक्स्ट्रा छूट भी मिल सकती है, जिससे इसकी लास्ट प्राइस 1,13,900 रुपये हो जाता है।

    यह भी पढ़ें- सिर्फ 20,999 में 7000 mAh बैटरी वाला 5G फोन, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 50MP कैमरा भी