BGMI 3.9 Update ट्रांसफॉरमर्स क्रॉसओवर और घातक हथियार के साथ आया, इसमें और क्या-क्या है नया?
BGMI 3.9 Update क्राफ्टन ने बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) का नया वर्जन 3.9 पेश किया है जिसमें नए फीचर्स हथियार और गेम मोड शामिल हैं। ऑप्टिमस प्राइम और मेगाट्रॉन जैसे कैरेक्टर्स एरांगेल लिविक और सैनहॉक मैप में मिलेंगे। साइबरपंक थीम पर आधारित Neon Outpost में एरीना ब्लैक मार्केट एनर्जी प्लांट और एस्ट्रो डेन जैसे इंटरेक्टिव एरिया हैं।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Krafton ने अपनी पॉपुलर मोबाइल गेम Battlegrounds Mobile India (BGMI) को नया वर्जन 3.9 पेश कर दिया है। BGMI 3.9 Update के साथ गेम को नए फीचर, हथियार, गेम मोड और सोशल एलिमेंट्स मिले हैं। यह अपडेट दो चरणों में रोलआउट किया जाएगा। इसमें स्पेशल क्रॉसओवर इवेंट, न्यू गेमप्ले मैकेनिक्स और मौजूदा सिस्टम में इंप्रूवमेंट्स शामिल हैं। यहां हम आपको BGMI गेम को मिले अपडेट के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।
BGMI 3.9 Update की खास बातें
BGMI 3.9 अपडेट की सबसे खास बात है कि कंपनी ने फ्रेंचाइजी को काफी हद तक ट्रांसफॉर्म कर दिया है। प्लेयर्स Optimus Prime और Megatron जैसे कैरेक्टर्स को गेम में आसानी देख सकते हैं। ये कैरेक्टर्स अब पॉपुलर मैप जैसे Erangel, Livik, और Sanhok के रैंक और अनरैंक मैच में देखने को मिल जाएंगे।
गेम में नया जो Neon Outpost को भी शामिल किया गया है। यह साइबरपंक थीम पर धारित है। इसमें चार इंटरेक्टिव एरिया: Arena, Black Market, Energy Plant, और Astro Den हैं।
Energon को कलेक्ट करने पर प्लेयर्स Optimus Prime या Megatron कैरेक्टर्स अनलॉक कर पाएंगे। हर कैरेक्टर अपने आप में यूनीक एबिलिटीज और ट्रांसफॉर्मेशन ऑप्शन के साथ आता है।
इसके साथ ही अपडेट में Anti-Gravity Spires भी मिलता है, जो कि एक फ्लोटिंग टावर है। इसकी मदद से प्लेयर्स रेडेप्लॉय ड्राइव लगा सकते हैं और मैप में तेजी से ट्रैवल कर सकते हैं। इसके साथ लिमिटेड टाइम व्हीकल, Cosmic Hoverboard, Starry Exhaust, और Bonk Bonk Hammer भी अपडेट में शामिल है।
बीजीएमआई के Classic Mode में ASM Abakan नाम से नया हथियार भी शामिल किया गया है। यह 5.56mm Ammunition के साथ मल्टीपल फायरिंग मोड जैसे - फुल ऑटो, ब्रस्ट और सिंगल शॉट सपोर्ट करता है। यह पहले से ज्यादा स्टीक है।
BGMI: सोशल और अन्य दूसरे अपडेट
BGMI 3.9 अपडेट फीचर में नया 3D Social Hub शामिल किया है। इसमें Central Plaza, Beach, और Dance Stage जैसे इंटरेक्टिव स्टेज शामिल किए गए हैं।
रैंक एरेना मोड 24 जुलाई से शुरू होगा और 2 सितंबर तक चलेगा। यह प्लेयर्स को मैप में कॉम्पिटीव प्ले जैसे Warehouse और Hangar ऑफर करेगा। प्लेयर्स Bronze से Ace रैंक तक रिवॉर्ड जीत पाएंगे। इसके साथ ही टॉप 1000 प्लेयर्स को स्पेशल टाइटल मिलेगा।
BGMI 3.9 Update इंस्टॉल कैसे करें?
BGMI 3.9 अपडेट को प्लेयर्स Google Play Store और Apple App Store से इंस्टॉल कर सकते हैं। इस अपडेट का साइज आपके डिवाइस और प्लेटफॉर्म के आधार पर अलग-अलग हो सकता है। बीजीएमआई प्लेयर्स को हमारी सलाह है कि अपडेट को ऑफिशियल चैनल से ही डाउनलोड करें और वाई-फाई डेटा का यूज करें। इसके साथ ही अपडेट इंस्टॉल करने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आपके डिवाइस में बैटरी पर्याप्त हो।
यह भी पढ़ें: यह भी पढ़ें- BGMI Pro Tips: निखारना चाहते हैं अपना BGMI गेमप्ले, अपनाइए ये 5 धांसू सेटिंग
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।