BGMI 3.9 Update: नई रायफल से लेकर ड्रिफ्ट बाइक तक, 5 फीचर जो गेमिंग को बना देंगे मजेदार
बीजीएमआई के नए 3.9 अपडेट में कई शानदार फीचर्स शामिल किए गए हैं जो गेमिंग अनुभव को बेहतर बनाते हैं। एंटी-ग्रेविटी स्पाइरक्राफ्टन से प्लेयर्स को तेजी से घूमने और क्रिएटिव रणनीतिक स्केप में मदद मिलती है। ASM Abakan 5.56mm रायफल क्लासिक मोड में एक नया हथियार है। प्लेयर्स अब मेडकिट का उपयोग करके तेजी से दौड़ सकते हैं।

टेक्नोलॉजी डेस्क नई दिल्ली। पॉपुलर मोबाइल गेम BGMI के लिए कुछ दिनों पहले लेटेस्ट BGMI 3.9 Update रिलीज किया गया है। इस अपडेट को कई सारे नए फीचर्स के साथ लाया गया है, जो प्लेयर्स के गेमिंग एक्सपीरियंस को कई गुना बढ़ा देते हैं। अगर आप भी बीजीएमआई खेलना पसंद करते हैं और अब तक BGMI 3.9 अपडेट इंस्टॉल नहीं किया है तो इसके टॉप फीचर्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
एंटी-ग्रेविटी स्पाइर
क्राफ्टन ने लेटेस्ट अपडेट के साथ बीजीएमआई के क्लासिक मैप में डायनामिक ट्रावर्सल के लिए एंटी-ग्रेविटी स्पाइर पेश किया है। इसमें फ्लोटिंग टावर होते हैं, जो प्लेयर्स को एयर में लॉन्च करता है। इसकी मदद से प्लेयर्स मैप में नजदीक में कहीं भी लैंड कर सकते हैं। यह प्लेयर्स को फास्ट रोटेशन और क्रिेटिव स्ट्रेटेजिक स्केप ऑफर करता है, जो गेम में अब तक मौजूद नहीं था।
ASM Abakan 5.56mm रायफल
क्लासिक मोड फीचर में बीजीएमआई में नया वेपेन आया है, जिसे ASM Abakan नाम दिया गया है। यह 5.56mm की असॉल्ट रायफल है। इस रायफल में प्लेयर्स को Erangel, Livik, औक Sanhok, और फुल ऑटो, ब्रस्ट और सिंगल शॉट जैसे मोड मिलते हैं।
तेज गति से दौड़ने की क्षमता
नए अपडेट के बाद प्लेयर्स medkit की मदद से तेजी से स्प्रिंट (दौड़) कर सकते हैं। इसकी मदद से यूजर्स ब्लू जोन और दुश्मनों के एरिया से तेजी से भाग सकते हैं। इसके साथ ही यह फीचर गेम में प्लेयर्स को स्ट्रैटेजिक बढ़त दे सकता है।
मैच से पहले केबिन में फन
मैच शुरू होने से पहले अब प्लेयर्स प्लेन के केबिन में रिलेक्स, डांस और सोशल एक्टिविटी कर सकते हैं। बीजीएमआई के लेटेस्ट अपडेट में मिला यह फीचर सिर्फ लेवल 9 और उससे ऊपर के प्लेयर्स ही यूज कर पाएंगे।
बाइक से ड्रिफ्टिंग
BGMI में नए अपडेट के बाद अब बाइक से प्लेयर्स ड्रिफ्ट कर सकते हैं। यह अपडेट भले ही छोटा हो, लेकिन यह गेम प्ले को रोचक और मजेदार बना सकता है। प्लेयर्स गेम में स्टंट कर सकते हैं, जिसे वे अपने दोस्तों या सोशल मीडिया अकाउंट में शेयर कर सकते हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।