Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    BSNL का 30 दिन वैलिडिटी वाला प्लान: रोजाना 3GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग भी

    Updated: Tue, 14 Jul 2026 02:57 PM (IST)

    बीएसएनएल का ₹299 प्रीपेड प्लान 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ रोजाना 3GB हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS प्रदान करता है। यह प्लान उन ग्राहकों ...और पढ़ें

    BSNL का 30 दिन वैलिडिटी वाला प्लान: रोजाना 3GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग भी

    BSNL का 30 दिन वैलिडिटी वाला प्लान: रोजाना 3GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग भी


    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल अपने करोड़ों ग्राहकों को कई सस्ते प्रीपेड प्लान ऑफर कर रही है। कुछ प्लान्स तो ऐसे हैं जो कम कीमत में ज्यादा बेनिफिट्स दे रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी हर दिन ज्यादा इंटरनेट यूज करते हैं और लंबी वैलिडिटी वाला प्लान ढूंढ रहे हैं, तो कंपनी का ₹299 वाला प्रीपेड प्लान आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। जी हां, इस प्लान में कंपनी डेटा, कॉलिंग और SMS जैसी सभी जरूरी सुविधाएं दे रही है।

    BSNL के ₹299 वाले प्लान के बेनिफिट्स

    BSNL के ₹299 वाले प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसमें मिलने वाला डेली डेटा है। कंपनी इस प्लान में रोजाना 3GB हाई-स्पीड डेटा दे रही है। साथ ही प्लान में आपको 30 दिनों की वैलिडिटी भी मिलने वाली है। इस दौरान यूजर्स को टोटल 90GB डेटा मिलेगा। जिन लोगों का ज्यादातर काम ऑनलाइन मीटिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग, सोशल मीडिया या गेमिंग पर डिपेंड रहता है, उनके लिए तो ये प्लान काफी यूजफुल साबित हो सकता है।

    अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी

    डेटा के साथ साथ इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा भी मिल रही है। प्लान के साथ ग्राहक देशभर में किसी भी नेटवर्क पर बिना एक्स्ट्रा कॉस्ट के कॉल कर सकते हैं। साथ ही हर दिन 100 SMS भेजने की सुविधा भी मिल रही है, जिससे मैसेजिंग की जरूरत भी आसानी से पूरी हो जाएगी।

    इस प्लान की वैलिडिटी पूरे एक महीने की है। हालांकि रोजाना मिलने वाला 3GB डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट बंद नहीं होता, बल्कि इसकी स्पीड कम होकर 40 Kbps रह जाएगी। ऐसे में जरूरी ऑनलाइन काम जारी रखना आसान होगा, लेकिन हाई-स्पीड ब्राउजिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग का एक्सपीरियंस प्रभावित हो सकता है।

    खबरें और भी

    बार-बार रिचार्ज कराने की टेंशन नहीं

    अगर आपकी डेली डेटा खपत ज्यादा रहती है और आप बार-बार रिचार्ज कराने से बचना चाहते हैं, तो बीएसएनएल का ₹299 प्लान एक किफायती ऑप्शन हो सकता है। ये प्लान खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए है जो एक ही रिचार्ज में डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS जैसी सभी सुविधाएं ढूंढ रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- BSNL का 70 दिन वैलिडिटी वाला प्लान: रोजाना 3GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग भी