Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    BSNL का Father's Day ऑफर: इन रिचार्ज प्लान्स पर मिल रहा फ्री बोनस डेटा

    Updated: Sun, 21 Jun 2026 03:30 PM (IST)

    बीएसएनएल ने फादर्स डे के मौके पर अपने ग्राहकों के लिए एक खास ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के तहत, कंपनी चुनिंदा लॉन्ग-टर्म रिचार्ज प्लान्स पर अतिरिक्त बोनस ...और पढ़ें

    BSNL का Father's Day ऑफर: इन रिचार्ज प्लान्स पर मिल रहा फ्री बोनस डेटा

    BSNL का Father's Day ऑफर: इन रिचार्ज प्लान्स पर मिल रहा फ्री बोनस डेटा

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने इस Father's Day के मौके पर अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए एक खास ऑफर अनाउंस किया है। जी हां, कंपनी ने कुछ चुनिंदा लॉन्ग-टर्म रिचार्ज प्लान्स पर एक्स्ट्रा बोनस डेटा देने का एलान किया है। हालांकि ये ऑफर लिमिटेड टाइम के लिए ही उपलब्ध है। ये खास ऑफर उन यूजर्स को फायदा पहुंचाएगा जो लंबे टाइम की वैलिडिटी वाले प्लान्स की तलाश में हैं।

    BSNL ने इस खास कैंपेन को #RechargeForPapa नाम दिया है। कंपनी का ये भी कहना है कि ग्राहक अपने फादर या फैमिली मेंबर्स के लिए रिचार्ज कर इस खास ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। हालांकि ये ऑफर सिर्फ 21 जून से 30 जून तक वेलिड रहेगा। चलिए जानते हैं कि किन-किन रिचार्ज प्लान्स पर फ्री बोनस डेटा मिल रहा है...

    BSNL के ₹997 वाले प्लान में

    कंपनी 997 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में अपने ग्राहकों को 150 दिनों की वैलिडिटी ऑफर कर रही है। साथ ही इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, हर रोज 2GB डेटा और रोजाना 100 SMS की सुविधा भी मिल रही है। हालांकि Father's Day ऑफर के तहत इस प्लान में एक्स्ट्रा 5GB बोनस डेटा भी मिल रहा है। खास बात ये है कि इस बोनस डेटा के लिए आपको कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं देना।

    BSNL के ₹1999 वाले प्लान में

    कंपनी 1999 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में भी एक्स्ट्रा डेटा दे रही है। ये प्लान उन यूजर्स के लिए है जो लंबी वैलिडिटी चाहते हैं। प्लान में 330 दिनों की वेलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग, हर रोज 1.5GB डेटा और 100 SMS रोजाना भेजने की सुविधा मिल रही है। जबकि Father's Day ऑफर के तहत प्लान में एक्स्ट्रा 10GB बोनस डेटा भी मिल रहा है।

    खबरें और भी

    लिमिटेड टाइम के लिए ऑफर

    हालांकि कंपनी ने ये साफ शब्दों में कहा है कि ये प्रमोशनल ऑफर सिर्फ 21 जून से 30 जून के बीच किए गए रिचार्ज पर ही मिलेगा। ऐसे में जो ग्राहक अगले कुछ दोनों में इनमें से किसी प्लान्स को चुनते हैं तो वे एक्स्ट्रा डेटा का लाभ उठा सकते हैं।