Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Flipkart GOAT सेल इस दिन से शुरू होगी: iPhone, TV और लैपटॉप समेत कई प्रोडक्ट्स सस्ते मिलेंगे

    Updated: Sun, 21 Jun 2026 11:00 AM (IST)

    Flipkart ने अपनी GOAT सेल 2026 की तारीखों का ऐलान कर दिया है, जो 4 जुलाई से शुरू होगी। इस सेल में स्मार्टफोन, टीवी, लैपटॉप और अन्य प्रोडक्ट्स पर भारी ...और पढ़ें

    Flipkart GOAT सेल इस दिन से शुरू होगी: iPhone, TV और लैपटॉप समेत कई प्रोडक्ट्स सस्ते मिलेंगे

    Flipkart GOAT सेल इस दिन से शुरू होगी: iPhone, TV और लैपटॉप समेत कई प्रोडक्ट्स सस्ते मिलेंगे

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Amazon की हालिया Prime Day सेल की तारीखों के ऐलान के बाद Flipkart ने भी अपनी Flipkart GOAT सेल 2026 की तारीखों की घोषणा कर दी है। अगर आपको ऑनलाइन शॉपिंग करना पसंद है, तो यह आपके लिए एक शानदार मौका हो सकता है। कंपनी ने इवेंट से पहले एक माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है, जिसमें कन्फर्म किया गया है कि सेल 4 जुलाई से शुरू होगी। पहले की तरह इस बार भी सेल में स्मार्टफोन, टीवी, लैपटॉप और कई अन्य तरह के प्रोडक्ट्स पर भारी छूट की उम्मीद कर सकते हैं।

    फ्लिपकार्ट की लाइव माइक्रोसाइट से पता चलता है कि कंपनी कई पॉपुलर कैटेगरी में शानदार डील्स ऑफर करने वाली है। हालांकि अभी सभी डील्स का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन टीजर इमेज में कई प्रोडक्ट कैटेगरी दिखाई गई हैं जिनमें ग्राहक अच्छा डिस्काउंट ले पाएंगे। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...

    इन कैटेगरी में मिल सकता है भारी डिस्काउंट

    फ्लिपकार्ट GOAT सेल 2026 के दौरान आपको स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी, लैपटॉप, वायरलेस हेडफोन, गैस स्टोव, ट्रॉली बैग और ग्रॉसरी प्रोडक्ट्स पर खास ऑफर्स देखने को मिल सकते हैं। इतना ही नहीं इस सेल में Apple iPhone, Samsung Galaxy स्मार्टफोन, Samsung Galaxy Book लैपटॉप और LG स्मार्ट टीवी जैसे प्रोडक्ट्स भी भारी डिस्काउंट के साथ लिस्ट हो सकते हैं।

    बैंक ऑफर भी मिलेंगे

    सेल के दौरान हर बार की तरह इस बार भी चुनिंदा बैंक कार्ड पर एक्स्ट्रा इंस्टेंट डिस्काउंट और EMI ऑफर देखने को मिल सकते हैं। हालांकि, बैंकिंग पार्टनर और खास ऑफर के बारे में अभी पूरी जानकारी समने नहीं आई है। हालांकि ये खास डिटेल्स भी सेल शुरू होने के आस-पास सामने आ सकती है।

    खबरें और भी

    Amazon Prime Day Sale भी 4 जुलाई से

    दूसरी तरफ Amazon ने भी हाल ही में अपनी आने वाली Prime Day Sale की डेट अनाउंस की है। यह सेल भी 4 जुलाई को शुरू होगी और तीन दिनों तक चलेगी। हालांकि इस सेल का फायदा सबसे ज्याद Amazon Prime मेंबर्स को होगा। इस सेल के दौरान भी कुछ खास कैटेगरी में छूट, नए प्रोडक्ट्स की लॉन्चिंग और एंटरटेनमेंट ऑफर देखने को मिल सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- Samsung के प्रीमियम 5G फोन पर डिस्काउंट, 12GB तक RAM और स्नैपड्रगन प्रोसेसर भी