Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दीवार से कितनी दूर रखना चाहिए फ्रिज? जान लें सही गैप, वरना बढ़ सकता है बिजली बिल

    Updated: Tue, 14 Jul 2026 05:30 PM (IST)

    फ्रिज को दीवार से सटाकर रखने से बिजली की खपत बढ़ती है और कंप्रेसर पर दबाव पड़ता है। ...और पढ़ें

    दीवार से कितनी दूर रखना चाहिए फ्रिज? जान लें सही गैप, वरना बढ़ सकता है बिजली बिल

    दीवार से कितनी दूर रखना चाहिए फ्रिज? जान लें सही गैप, वरना बढ़ सकता है बिजली बिल


    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। फ्रिज आज हर एक घर की जरूरत बन गया है। ये एक ऐसा इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है, जो 24 घंटे लगातार चलता रहता है। इसलिए इसकी सही जगह और सही तरीके से इंस्टॉलेशन करना काफी ज्यादा जरूरी हो जाता है।

    बहुत से लोग फ्रिज को जगह बचाने के लिए बिल्कुल दीवार से सटाकर रख देते हैं, लेकिन ऐसा करना लंबे टाइम में नुकसान पहुंचा सकता है। इससे न सिर्फ फ्रिज की कूलिंग कम हो सकती है, बल्कि इसकी वजह से बिजली की खपत भी बढ़ सकती है और कंप्रेसर पर ज्यादा दबाव पड़ सकता है।

    बढ़ सकती है बिजली की खपत

    दरअसल, फ्रिज के पीछे और साइड से निकलने वाली हीट को बाहर निकलने के लिए थोड़ी जगह की जरूरत होती है। ऐसे में अगर फ्रिज दीवार से सटा हुआ है तो ये हीट बाहर नहीं निकल पाएगी। इसकी वजह से कंप्रेसर को ज्यादा मेहनत भी करनी पड़ सकती है, जिससे बिजली की खपत बढ़ सकती है और फ्रिज की लाइफ भी कम हो सकती है।

    दीवार से कितनी दूर रखना चाहिए फ्रिज?

    एक्सपर्ट्स के अनुसार, फ्रिज के पीछे कम से कम 5 से 10 सेंटीमीटर यानी लगभग 2 से 4 इंच का गैप होना जरूरी है। जबकि फ्रिज के दोनों साइड में भी 2 से 5 सेंटीमीटर की दूरी रखना अच्छा माना जाता है। अगर आपके फ्रिज के यूजर मैनुअल में अलग इंस्ट्रक्शन दिए गए हैं, तो उन्हीं को फॉलो करें क्योंकि अलग-अलग मॉडल में वेंटिलेशन की जरूरत अलग हिसाब से हो सकती है।

    खबरें और भी

    इन चीजों का भी रखें ध्यान

    फ्रिज को न सिर्फ थोड़े गैप पर रखना जरूरी है बल्कि इसको रखने की जगह भी काफी ज्यादा मायने रखती है। जी हां, इसे गैस स्टोव, ओवन या सीधी धूप वाली जगह के पास भी नहीं रखना चाहिए। ज्यादा हीट मिलने पर फ्रिज को अंदर का तापमान बनाए रखने में दिक्क्त हो सकती है, जिससे बिजली की खपत भी काफी बढ़ सकती है।

    यह भी पढ़ें- फ्रिज के पीछे लगी जाली की सफाई कितनी बार करनी चाहिए? नोट कर लें सही तरीका और फायदे