मस्त ट्रिक: मौसम खराब होने से पहले फोन पर मिलेगा अलर्ट, Android और iPhone यूजर्स ऐसे करें सेटिंग
मानसून में खराब मौसम की जानकारी पहले से पाने के लिए Android और iPhone पर वेदर अलर्ट सेट किए जा सकते हैं। ...और पढ़ें

मस्त ट्रिक: मौसम खराब होने से पहले फोन पर मिलेगा अलर्ट, Android और iPhone यूजर्स ऐसे करें सेटिंग

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। मानसून चल रहा है और ऐसे में अगर आप भी बारिश, तेज हवाओं या तूफान की जानकारी पहले से अपने फोन पर पाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको किसी अलग एप को डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है। जी हां, Android और iPhone दोनों में ऐसी सुविधाएं मिलती हैं, जिनकी मदद से आपको मौसम खराब होने से पहले आपके डिवाइस पर अलर्ट मिल जाएगा।
इन अलर्ट्स की मदद से आप वक्त रहते घर से निकलने की प्लानिंग चेंज कर सकते हैं या जरूरी सावधानी बरत सकते हैं। चलिए इस जबरदस्त ट्रिक के बारे में जानते हैं...
Android फोन में ऐसे सेट करें वेदर अलर्ट्स
- अगर आपके पास Android फोन है, तो सबसे पहले फोन की सेटिंग्स में जाएं।
- इसके बाद Safety & Emergency या कुछ फोन में Safety & Emergency Alerts का ऑप्शन मिलेगा।
- इसके अंदर जाकर Severe Weather Alerts, Extreme Threats और Emergency Alerts जैसे ऑप्शंस को ऑन करें।
इतना ही नहीं Android फोन में तो Google का Weather फीचर भी आपकी मदद कर सकता है। ये फीचर आपके आसपास के मौसम में अचानक बदलाव होने पर नोटिफिकेशन भेज सकता है। इसके लिए फोन में Location और Notifications दोनों ऑन होने जरूरी है। इसके अलावा कई स्मार्टफोन कंपनियां जैसे सैमसंग, Xiaomi, OnePlus और Vivo अपने Weather एप के जरिए भी मौसम से जुड़े अलर्ट भेजती हैं।
iPhone पर ऐसे सेट करें वेदर अलर्ट्स
- iPhone में मौसम से जुड़े नोटिफिकेशन पाने के लिए सबसे पहले Weather एप ओपन करें।
- इसके बाद एप में प्रोफाइल आइकन पर टैप करें और Notifications ऑप्शन में जाएं।
- इधर से अब अपने मौजूदा लोकेशन के लिए Severe Weather नोटिफिकेशन ऑन कर दें।
- साथ ही फोन में Location Services और Weather एप के लिए Always या While Using the App लोकेशन एक्सेस दें।
इसके अलावा फोन की Settings > Notifications > Weather में जाकर ये भी चेक करें कि एप के नोटिफिकेशन ऑन हों। इसके बाद बारिश, आंधी या अन्य गंभीर मौसम की कंडीशन बनने पर iPhone आपको वक्त रहते अलर्ट करेगा।