Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    6000mAh की बैटरी और 18W चार्जिंग वाला HMD का सस्ता स्मार्टफोन, 50MP कैमरे के साथ जल्द करेगा एंट्री

    Updated: Mon, 22 Jun 2026 02:57 PM (IST)

    HMD जल्द ही अपनी अफोर्डेबल Luma सीरीज लॉन्च करेगा, जिसमें HMD Luma 2 शामिल है। इस फोन में Unisoc T7280 प्रोसेसर, 6000mAh बैटरी और 120Hz HD+ डिस्प्ले ज ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। HMD जल्द ही अपने अफोर्डेबल स्मार्टफोन लाइनअप Luma सीरीज को लॉन्च करेगा। इस सीरीज के लॉन्च से पहले कंपनी के अपकमिंग स्मार्टफोन के कलर ऑप्शन और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में डिटेल्स सामने आए हैं। कंपनी का यह फोन HMD Luma 2 के नाम से मार्केट में पेश किया जाएगा। इस फोन को Unisoc प्रोसेसर के साथ लाया जाएगा। एचएमडी के अपकमिंग फोन के बारे में कई जानकारी सामने आ चुकी हैं।

    HMD Luma 2 में क्या होगा खास

    अपकमिंग HMD Luma 2 स्मार्टफोन के बारे में टिपस्टर @smashx_60 ने जानकारी शेयरी की है। इस फोन का मॉडल नंबर के बारे में उन्होंने दावा किया है कि यह M-Kopa X4 होगा। फोन के बारे में सामने आई डिटेल्स की बात करें तो इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.75-inch HD+ IPS LCD डिस्प्ले पैनल मिलेगा।

    इस फोन में Unisoc T7280 का चिपसेट मिलेगा। यह फोन 4 जीबी रैम के साथ 128जीबी और 256जीबी दो स्टोरेज वेरिएंट में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसके साथ ही यह फोन वर्चुअल रैम सपोर्ट करेगा, जिसकी मदद से फोन की रैम 8 जीबी तक हो जाएगा। इसकी स्टोरेज को MicroSD कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

    एचएमडी के इस फोन में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेंसर मिलेगा, जो एआई लेंस के साथ आएगा। इसके साथ ही वीडियो और सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। यह फोन IP54-रेटिंग के साथ आएगा। फोन में 6000 mAh की बैटरी और 18W चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।

    HMD Luma 2 स्मार्टफोन के डिजाइन और लुक की बात तो यह आइस ब्लू, लाइट सेंड और मिडनाइट लेक कलर ऑप्शन में बिक्री के लिए आएगा। इस फोन के बैक स्क्वायरल कैमरा आईलैंड मिलेगा। इस फोन में दो सर्कूलर कैमरा रिंग मिलेंगे, जो फोन के टॉप पैनल में होंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन अब नए वेरिएंट में, 50MP कैमरा और कीमत सिर्फ 14,999 रुपये