Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    6,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन इस दिन आएगा, 50MP कैमरा और iPhone जैसा डिजाइन

    Updated: Mon, 11 May 2026 07:00 PM (IST)

    HMD Vibe 2 5G भारत में 21 मई को लॉन्च होगा, जिसमें 6,000mAh बैटरी और 50MP AI कैमरा मिलेगा। यह फोन Flipkart पर उपलब्ध होगा और इसका डिजाइन iPhone 17 Pro ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

     6,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन इस दिन आएगा, 50MP कैमरा और iPhone जैसा डिजाइन 


    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। HMD अगले हफ्ते भारत में अपना नया 5G फोन लॉन्च करने जा रहा है, जिसे कंपनी HMD Vibe 2 5G के नाम से पेश करने वाली है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। लॉन्च डेट के साथ-साथ टेक कंपनी ने इसके कुछ खास स्पेसिफिकेशन्स, डिजाइन और कलर ऑप्शंस का भी खुलासा कर दिया है।

    लॉन्च से पहले ये कन्फर्म हो गया है कि ये हैंडसेट देश में तीन अलग-अलग कलर में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। डिवाइस में पीछे की तरफ दो कैमरों वाला सेटअप मिल सकता है, जो एक रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल के अंदर देखने को मिलेगा। यह मॉड्यूल देखने में iPhone 17 Pro सीरीज के कैमरा सेटअप जैसा लग सकता है। चलिए पहले फोन की लॉन्च डिटेल्स जानते हैं...

    HMD Vibe 2 5G की लॉन्च डेट

    अपकमिंग डिवाइस के लॉन्च से पहले HMD Vibe 2 5G के लिए बनाई गई खास वेबसाइट लाइव हो गई है जिसमें फोन से जुडी काफी डिटेल्स मिल जाती हैं। वेबसाइट से पता चलता है कि Vibe सीरीज का ये नया स्मार्टफोन भारत में 21 मई को लॉन्च किया जाएगा। साथ ही ये भी कन्फर्म हो गया है कि फोन की सेल Flipkart के जरिए शुरू होगी। डिवाइस को Cosmic Lavender, Nordic Blue और Peach Pink कलर में पेश किया जाएगा।

    HMD Vibe 2 5G में क्या क्या खूबियां?

    फ्लिपकार्ट पर लाइव हुई वेबसाइट से पता चलता है कि आने वाले HMD Vibe 2 5G में पीछे की तरफ ड्यूल कैमरा सेटअप मिलने वाला है। इसमें प्राइमरी कैमरा 50-मेगापिक्सल का AI कैमरा होने वाला है, जिसके साथ एक और कैमरा भी लगा होगा। हालांकि सेकंड कैमरा के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। इतना ही नहीं इस फोन में 6,000mAh की बैटरी और 18W चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है।

    खबरें और भी

    Apple के फ्लैगशिप डिवाइस जैसा डिजाइन

    डिजाइन के मामले में तो फोन काफी खास होने वाला है जहां पीछे की तरफ एक रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल दिखाया गया है। इसमें दो कैमरे और एक LED फ्लैश मिल रही है। इस फोन का डिजाइन Apple के फ्लैगशिप डिवाइस जैसा लग रहा है।

    फोन में दो कलर वाला एक फ्लैट पैनल भी मिलेगा, जिसके निचले हिस्से में बीचों-बीच HMD का लोगो लगा होगा। डिवाइस के दाईं तरफ एक पावर बटन और आवाज कम-ज्यादा करने वाले बटन मिलेंगे। वहीं डिवाइस के बाईं ओर SIM कार्ड लगाने के लिए एक स्लॉट मिल सकता है।

    इसके अलावा इस अपकमिंग डिवाइस के निचले हिस्से में USB Type-C पोर्ट, स्पीकर ग्रिल, दूसरा माइक्रोफोन और 3.5mm का ऑडियो जैक देखने को मिलेगा। इसकी कीमत, प्रोसेसर और दूसरी जरूरी जानकारियों के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

    यह भी पढ़ें- सिर्फ 19,949 में Vivo का नया 7200 mAh बैटरी वाला 5G फोन, MediaTek प्रोसेसर और 50MP कैमरा