200MP कैमरा वाला Robot Phone, 6.3 इंच डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर समेत कई बेहतरीन फीचर्स
हॉनर का फ्यूचरिस्टिक रोबोट फोन MWC 2026 में दिखाया गया था और अब यह अगस्त में लॉन्च हो सकता है। इसमें 200MP कैमरा, स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट और 6 ...और पढ़ें

200MP कैमरा वाला Robot Phone, 6.3 इंच डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर समेत कई बेहतरीन फीचर्स
HighLights
हॉनर रोबोट फोन अगस्त में लॉन्च, MWC 2026 में प्रदर्शित।
200MP प्राइमरी, 50MP अल्ट्रा-वाइड, 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा।
स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट, 6.3-इंच 1.5K फ्लैट डिस्प्ले।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। हॉनर ने MWC 2026 में अपने फ्यूचरिस्टिक रोबोट फोन को दिखाया था। साथ ही कंपनी ने ये कन्फर्म किया था कि ये साल की दूसरी छमाही में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसी बीच अब टिपस्टर Digital Chat Station ने दावा किया है कि ये डिवाइस अगस्त में लॉन्च हो सकता है। साथ ही टिपस्टर ने डिवाइस के स्पेसिफिकेशन्स भी शेयर किए हैं, जिससे हमें क्लियर तौर पर पता चल गया है कि Honor क्या कुछ ऑफर कर सकता है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...
Honor Robot फोन के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो DCS के मुताबिक Honor रोबोट फोन में 6.3-इंच से 6.4-इंच का फ्लैट डिस्प्ले मिल सकता है, जिसका रिज़ॉल्यूशन 1.5K हो सकता है। डिवाइस के चारों तरफ अल्ट्रा-स्लिम बेजेल्स मिल सकते हैं। फोन में स्नैपड्रैगन 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिल सकता है, जिससे पता चलता है कि Honor अपने नए डिवाइस के साथ प्रीमियम फ्लैगशिप सेगमेंट को टारगेट करेगा।
Honor Robot फोन के संभावित कैमरा स्पेक्स
रिपोर्ट्स से ये भी पता चलता है कि रोबोट फोन में f/1.6 अपर्चर, 23mm फोकल लेंथ और 4D गिम्बल स्टेबलाइजेशन वाला 200-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। साथ ही फोन में 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 200-मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लें भी मिल सकता है।
डिवाइस के इमेजिंग सिस्टम में Honor की Ailai इमेजिंग टेक्नोलॉजी मिलेगी, जिससे फोटोग्राफी में काफी सुधार देखने को मिल सकता है। इसके अलावा डिवाइस में लगभग 6,000mAh की बैटरी मिल सकती है।
रोबोट फोन का कैमरा एक्सपीरियंस सबसे खास
टिपस्टर का दावा है कि रोबोट फोन का कैमरा एक्सपीरियंस, Honor द्वारा Magic 9 सीरीज के लिए तैयार की जा रही चीजों की एक शुरुआती झलक हो सकता है। अगर ये सच है, तो आने वाला डिवाइस कंपनी की कुछ सबसे एडवांस्ड कैमरा टेक्नोलॉजी को फ्लैगशिप मैजिक लाइनअप में आने से पहले ही पेश कर सकता है।