Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Huawei जल्द लॉन्च कर सकता है अपना दूसरा ट्रिपल-स्क्रीन फोल्डेबल फोन, हार्डवेयर इंप्रूवमेंट्स की है उम्मीद

    Updated: Sat, 07 Jun 2025 08:00 PM (IST)

    Huawei Mate XT Ultimate Design को सितंबर 2024 में दुनिया के पहले ट्रिपल-स्क्रीन फोल्डेबल फोन के रूप में लॉन्च किया गया था। अब कंपनी Huawei Mate XT 2 पर काम कर रही है जो इसका दूसरा ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन होगा। मिली जानकारी के मुताबिक ये फोन 2025 की दूसरी छमाही में डेब्यू करेगा। इसमें नया चिपसेट कैमरा अपग्रेड और दूसरे हार्डवेयर इंप्रूवमेंट्स मिलने की उम्मीद है।

    Hero Image
    Huawei Mate XT 2 को लॉन्च करने की तैयारी में है कंपनी।

     टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Huawei Mate XT Ultimate Design को सितंबर 2024 में दुनिया के पहले कमर्शियल ट्रिपल-स्क्रीन फोल्डेबल फोन के तौर पर लॉन्च किया गया था। इस हैंडसेट में 6.4-इंच कवर स्क्रीन (एक बार फोल्ड करने पर) और 10.2-इंच टैबलेट स्क्रीन (दो बार अनफोल्ड करने पर) मिलती है। ये फोन इस साल कुछ ग्लोबल मार्केट्स में भी रिलीज़ हुआ था। चीनी स्मार्टफोन ब्रांड अब Huawei Mate XT 2 पर काम कर रहा है, जो इसका दूसरा ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन होगा। एक टिप्स्टर ने Huawei Mate XT 2 के बारे में डिटेल्स शेयर किए हैं, मिली जानकारी के मुताबिक जो 2025 की दूसरी छमाही में डेब्यू करेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Huawei Mate XT 2 लॉन्च टाइमलाइन

    Weibo पर एक पोस्ट में, टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने दावा किया कि Huawei इस साल की दूसरी छमाही में नया ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन लॉन्च करेगा। इस मॉडलमें ओरिजिनल Mate XT Ultimate Design जैसी ही स्क्रीन रेज़ोल्यूशन होगी, जिसका नाम शायद Huawei Mate XT 2 होगा। मिली जानकारी के मुताबिक, इसमें नया चिपसेट, कैमरा अपग्रेड्स और दूसरे हार्डवेयर इंप्रूवमेंट्स होंगे।

    पिछली लीक्स में दावा किया गया था कि Huawei Mate XT 2 में Kirin 9020 प्रोसेसर होगा। उम्मीद है कि ये Mate XT Ultimate Design में यूज़ किए गए Kirin 9010 चिपसेट से काफी बेहतर होगा। फिलहाल इस ट्रिपल फोल्डेबल के दूसरे स्पेसिफिकेशन्स अभी लीक नहीं हुए हैं, लेकिन रिलीज़ डेट नजदीक होने के कारण जल्द ही और जानकारी मिल सकती है।

    Huawei Mate XT Ultimate Design की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

    Huawei Mate XT Ultimate Design को सितंबर 2024 में चीन में लॉन्च किया गया था, जिसकी शुरुआती कीमत 16GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए CNY 19,999 (लगभग 2,35,900 रुपये) रखी गई थी। इसे फरवरी में कुछ ग्लोबल मार्केट्स में भी पेश किया गया था।

    Huawei Mate XT Ultimate Design में HarmonyOS 4.2 है। इसमें 10.2-इंच फ्लेक्सिबल LTPO OLED मेन स्क्रीन मिलती है। एक बार फोल्ड करने पर 7.9-इंच डिस्प्ले और दूसरी बार फोल्ड करने पर 6.4-इंच डिस्प्ले वाला रेगुलर स्मार्टफोन जैसा लुक मिलता है। इसमें ट्रिपल-कैमरा सेटअप है और 5,600mAh बैटरी है, जो 66W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

    यह भी पढ़ें: बिजली बचाने के लिए किस नंबर पर चलाना चाहिए AC, ज्यादातर लोग रहते हैं कन्फ्यूज!

    comedy show banner
    comedy show banner