Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    11.5 इंच की PaperMatte डिस्प्ले वाला नया टैबलेट लॉन्च, 10,100 mAh बैटरी और 40W फास्ट चार्जिंग भी

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 09:00 AM (IST)

    HUAWEI ने भारत में अपना नया MatePad 11.5 (2026) टैबलेट लॉन्च किया है, जिसमें 11.5 इंच की 2.5K PaperMatte डिस्प्ले और 10,100mAh की बैटरी है। ...और पढ़ें

    11.5 इंच की PaperMatte डिस्प्ले वाला नया टैबलेट लॉन्च, 10,100 mAh बैटरी और 40W फास्ट चार्जिंग भी

    11.5 इंच की PaperMatte डिस्प्ले वाला नया टैबलेट लॉन्च, 10,100 mAh बैटरी और 40W फास्ट चार्जिंग भी

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। HUAWEI ने इंडियन मार्केट में अपना नया HUAWEI MatePad 11.5 (2026) टैबलेट लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस टैबलेट को मिड-रेंज सेगमेंट में पेश किया है, जिसे खासतौर पर पढ़ाई, नोट्स बनाने, ऑफिस वर्क और एंटरटेनमेंट को ध्यान में रखकर पेश किया गया है। टैबलेट में 11.5 इंच की 2.5K PaperMatte डिस्प्ले मिल रही है।

    साथ ही इस टैबलेट में 120Hz रिफ्रेश रेट, 10,100mAh की बैटरी और 40W SuperCharge जैसे फीचर्स भी मिल रहे हैं। इसके अलावा टैबलेट में PC-लेवल मल्टीटास्किंग और WPS Office सपोर्ट भी मिल रहा है। चलिए पहले टैबलेट की कीमत जान लेते हैं...

    HUAWEI MatePad की कीमत और उपलब्धता

    कीमत की बात करें तो HUAWEI MatePad 11.5 (2026) की भारत में कीमत 43,999 रुपये से शुरू होती है। ये टैबलेट 7 अगस्त से Flipkart पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। टैबलेट को Space Gray और Violet कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

    HUAWEI MatePad के स्पेसिफिकेशन्स

    स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो HUAWEI MatePad 11.5 (2026) में 11.5 इंच की 2.5K FullView TFT LCD PaperMatte डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 2456 × 1600 पिक्सल तक है। ये डिस्प्ले एक 120Hz स्मार्ट रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आती है और इसकी पीक ब्राइटनेस भी 600 निट्स तक जा सकती है जो आउटडोर के लिए तो काफी कम लग सकती है।

    खबरें और भी

    WhatsApp Image 2026-08-02 at 8.52.57 AM

    हालांकि PaperMatte टेक्नोलॉजी में नैनो-लेवल एचिंग और एंटी-रिफ्लेक्शन कोटिंग का यूज किया जाता है, जिससे स्क्रीन पर रिफ्लेक्शन काफी कम हो जाते हैं। कंपनी का दावा है कि ये टेक्नोलॉजी 99% तक लाइट इंटरफेरेंस और 60% तक स्क्रीन रिफ्लेक्शन कम करने कर सकती है।

    इसके अलावा टैबलेट में TÜV Rheinland Low Blue Light, Flicker-Free, Circular Polarization और SGS Low Visual Fatigue 2.0 सर्टिफिकेशन भी मिल रहा है।

    दमदार प्रोसेसर और 8GB तक RAM

    परफॉर्मेंस के लिए टैबलेट में Kirin T82 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिल रहा है। साथ ही टैबलेट में 8GB तक RAM और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज मिल रही है। लंबे टाइम तक यूज के दौरान हीटिंग को कंट्रोल करने के लिए भी इसमें बड़ा ग्रेफाइट बेस्ड कूलिंग सिस्टम मिल रहा है, जो पहले की तुलना में ज्यादा बेहतर बताया गया है।

    10,100mAh बैटरी और 40W फास्ट चार्जिंग

    इस टैबलेट में 10,100mAh की बड़ी बैटरी भी मिल रही है। कंपनी के मुताबिक, ये टैबलेट एक बार चार्ज होने पर लगातार 14 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक टाइम दे सकता है। बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 40W HUAWEI SuperCharge टेक्नोलॉजी का सपोर्ट भी मिल रहा है।

    टैबलेट HarmonyOS 4.3 से लैस है। इसमें SuperHub, Floating Window मल्टीटास्किंग और PC-लेवल WPS Office जैसे फीचर्स भी मिल रहे हैं, जिससे यूजर्स डॉक्युमेंट एडिटिंग और ऑफिस वर्क भी आसान हो जाता है।

    टैबलेट में खास HUAWEI M-Pencil (3rd Generation) और HUAWEI Smart Keyboard का सपोर्ट भी मिल रहा है, जिससे इसे लैपटॉप की तरह यूज किया जा सकता है।

    HUAWEI MatePad के कैमरा फीचर्स

    कैमरा की बात करें तो टैबलेट में 13MP का ऑटोफोकस रियर कैमरा और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। ऑडियो एक्सपीरियंस के लिए टैबलेट में चार स्पीकर, दो माइक्रोफोन और HUAWEI Histen 9.0 साउंड टेक्नोलॉजी मिल रही है। कनेक्टिविटी के लिए टैबलेट में Wi-Fi 6, Bluetooth 5.2 और USB Type-C पोर्ट का सपोर्ट मिल रहा है।

    यह भी पढ़ें- Motorola का 10,200 mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, नौ-स्पीकर के साथ 12.1 इंच की डिस्प्ले