Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    iPhone वालों के लिए iOS 27 Public Beta अपडेट जारी, स्टेप-बाय-स्टेप जानिए इंस्टॉल करने का तरीका

    Updated: Tue, 14 Jul 2026 12:45 PM (IST)

    एप्पल ने iOS 27 का पब्लिक बीटा अपडेट जारी कर दिया है, जिससे iPhone यूजर्स आधिकारिक लॉन्च से पहले नए AI फीचर्स का अनुभव कर सकते हैं। ...और पढ़ें

    iPhone वालों के लिए iOS 27 Public Beta अपडेट जारी, स्टेप-बाय-स्टेप जानिए इंस्टॉल करने का तरीका

    iPhone वालों के लिए iOS 27 Public Beta अपडेट जारी, स्टेप-बाय-स्टेप जानिए इंस्टॉल करने का तरीका

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। एप्पल ने WWDC 2026 में अपने नए ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 27 को अनाउंस किया था जिसका अब Public Beta अपडेट जारी कर दिया गया है। इसका मतलब है कि अब iPhone यूजर्स ऑफिसियल लॉन्च से पहले ही एप्पल के नए फीचर्स को ट्राई कर सकते हैं। कंपनी इस बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI पर सबसे ज्यादा फोकस कर रही है।

    iOS 27 में Siri को इस बार अब तक का सबसे बड़ा अपग्रेड मिला है। इसके अलावा Photos, Safari, Passwords, Shortcuts और कई अन्य एप्स में भी नए AI फीचर्स ऐड किए गए हैं। चलिए पहले जानते हैं कि iOS 27 Public Beta अपडेट इंस्टॉल कैसे करें...

    iOS 27 Public Beta अपडेट इंस्टॉल कैसे करें?

    iPhone में iOS 27 Public Beta डाउनलोड करने के लिए किसी डेवलपर अकाउंट की जरूरत नहीं है।

    • सबसे पहले Apple Beta वेबसाइट पर जाएं।
    • अपने Apple Account से साइन इन करें।
    • Beta Software Program जॉइन करें।
    • इसके बाद iPhone में Settings > General > Software Update में जाएं।
    • इधर से अब iOS 27 Public Beta डाउनलोड करें।
    WhatsApp Image 2026-07-14 at 12.14.32 PM

    ध्यान रखें कि ये अभी Beta वर्जन है, इसलिए इसमें काफी बग्स, बैटरी ड्रेन और कुछ एप्स के साथ कम्पैटिबिलिटी से जुड़ी समस्या भी देखने को मिल सकती हैं। इसलिए इंस्टॉल करने से पहले अपने iPhone का बैकअप जरूर तैयार कर लें। एप्पल ने न सिर्फ iOS 27 बल्कि iPadOS 27, macOS 27 Golden Gate और watchOS 27 का भी Public Beta अपडेट जारी कर दिया है।

    कौन-कौन से iPhones में मिलेगा अपडेट?

    iOS 27 Public Beta का अपडेट उन सभी iPhone मॉडल्स को मिलेगा जो iOS 26 को सपोर्ट करते हैं। इस लिस्ट में iPhone 11 से लेकर उसके बाद लॉन्च हुए सभी मॉडल्स के साथ iPhone SE 2nd GEN और उसके बाद के मॉडल भी शामिल हैं। हालांकि नया Siri AI फीचर सिर्फ Apple Intelligence सपोर्ट वाले iPhone 15 Pro, iPhone 15 Pro Max और उससे नए मॉडल्स पर ही मिलेगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Vivo के 9020 mAh बैटरी वाले 5G फोन पर डिस्काउंट, 50MP कैमरा और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी