iPhone, iPad और Mac होंगे महंगे, नए आईफोन के लॉन्च से पहले ही Apple क्यों बढ़ा रहा दाम?
Apple जल्द ही अपने iPhone, iPad और अन्य प्रोडक्ट्स की कीमतें बढ़ा सकता है। ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Apple को लेकर खबर है कि कंपनी जल्द ही iPhone, iPad, और दूसरे प्रोडक्ट्स की कीमत में बढ़ोतरी कर सकता है। कंपनी के सीईओ टिम कुक ने हाल में एक इंटरव्यू में मेमोरी और स्टोरेज चिप की बढ़ती कीमतों पर चिंता व्यक्त की थी। उन्होंने हिंट दिया था कि कंपनी जल्द अपने प्रोडक्ट्स की कीमतें बढ़ा सकती है। अब एक ओर रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि एपल के डिवाइसेस जल्द ही महंगे हो सकते हैं।
नए आईफोन के लॉन्च से पहले Apple बढ़ाएगा कीमत
Bloomberg के पत्रकार Mark Gurman ने दावा किया है कि एपल जल्द ही अपने कुछ प्रोडक्ट्स की कीमतें बढ़ाने का एलान कर सकता है। उन्होंने बताया कि कंपनी यह कदम सितंबर में लॉन्च होने वाले iPhone 18 सीरीज से पहले उठा सकती है। मार्क ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा है कि एपल के कीमतों में बढ़ोतरी मामले में लगता है कि कंपनी ये जल्द करने वाली है। फिलहाल इसके कारण बताने के लिए उनके पास कुछ भी नहीं है।
Regarding Apple price hikes, have to imagine these are fairly imminent. No other reason to flag them now. I’d also note that Apple back to school sale is very imminent, and it could make sense to tie these together as a buffer. Either way this is happening soon. Not a fall thing.
— Mark Gurman (@markgurman) June 18, 2026
उन्होंने अपनी पोस्ट में यह भी बताया है कि एपल बढ़ी हुई कीमतों का कम असर दिखाने के लिए अपने एनुअल सेल 'बैक टू स्कूल' प्रमोशन का इस्तेमाल कर सकती है। एपल की यह सेल स्कूल स्टुडेंट्स और एजुकेशनल बॉयर्स के लिए होती है। ऐसे में आने वाले दिनों में एपल का डिवाइस खरीदने के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं।
एपल के सीईओ टिम कुक ने हाल में The Wall Street Journal को एक दिए इंटरव्यू में इस ओर इशारा किया था। उनका कहना था कि कंपोनेंट्स के महंगे होने से कंपनी पर भारी वित्तीय बोझ पड़ रहा है। एपल अब तक इस बोझ को वहन कर रही है। अब स्थिति कंट्रोल से बाहर जा रही है। ऐसे में हमें आने वाले समय में कीमतों में बढ़ोतरी करनी पड़ सकती है। हालांकि, कुक ने उम्मीद जताई थी कि जल्द ही कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स में सप्लाई चेन में चीजें सामान्य होने स्थिति ठीक हो सकती है।
क्यों बढ़ रही हैं कीमत
एआई बूम के चलते बड़ी बड़ी टेक कंपनी अपने लिए हाई बैंडविर्थ वाले डेटा सेंटर स्थापित कर रही हैं। ऐसे में कंपनियां चिप मेकर कंपनियों को बड़े मुनाफे पर चिप की डील साइन कर रही हैं। इस बड़े मुनाफे के चलते कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स के लिए मैमोरी और चिप बनाने वाली कंपनियां ज्यादा रुचि नहीं दिखा रही है। इससे इनकी सप्लाई में शॉर्टेज देखने को मिल रही है। इंडस्ट्री विशेषज्ञों का मनाना है कि शॉर्टेज 2027 तक जारी रह सकती हैं।
खबरें और भी
महंगा होगा अपकमिंग iPhone 18 Pro
TechInsights ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि चिप की बढ़ती कीमत के चलते अपकमिंग iPhone 18 लाइनअप महंगी हो सकती है। iPhone 18 Pro की कीमत में 20,000 रुपये तक महंगा लॉन्च किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो iPhone 18 Pro को ग्लोबल मार्केट 1.23 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी ने पिछले साल iPhone 17 Pro को करीब 1.04 लाख रुपये तक की कीमत में मार्केट में उतारा था।