Trending

    9,020mAh बैटरी और 165Hz डिस्प्ले वाला नया 5G फोन, Android 16 के साथ स्नैपड्रैगन चिपसेट भी

    Updated: Mon, 09 Mar 2026 12:00 PM (IST)

    iQOO ने अपनी 7वीं वर्षगांठ पर नए iQOO Z11 स्मार्टफोन को टीज किया है। इसमें 9,020mAh की बड़ी सिलिकॉन कार्बन बैटरी और 165Hz LTPS OLED डिस्प्ले मिल सकता ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    9,020mAh बैटरी और 165Hz डिस्प्ले वाला नया 5G फोन, Android 16 के साथ स्नैपड्रैगन चिपसेट भी 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। iQOO इस हफ्ते भारत में अपनी Z सीरीज का एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। कंपनी भारत में iQOO Z11x को लॉन्च करने की तैयारी में है लेकिन इससे ठीक पहले कंपनी ने Z सीरीज में एक और फोन के रिलीज को टीज करने शुरू कर दिया है।

    दरअसल, कंपनी ने हाल ही में iQOO Z11 को चीन में टीज किया है। हालांकि इस फोन की कोई ऑफिशियल लॉन्च डेट नहीं बताई गई है, लेकिन iQOO ने आने वाले Z11 के बारे में कुछ डिटेल्स शेयर की हैं। ये खास अनाउंसमेंट iQOO के प्रोडक्ट मैनेजर जिंग चेंग ने iQOO की 7वीं एनिवर्सरी इवेंट के दौरान की गई है। चलिए जानते हैं कि इस iQOO Z11 में क्या खास होने वाला है...

    iQOO Z11 के स्पेसिफिकेशन्स

    कंपनी ने कहना है कि आने वाले Z11 में 9,020mAh की बड़ी सिलिकॉन कार्बन बैटरी देखने को मिल सकती है, जो अब तक किसी भी iQOO स्मार्टफोन में मिलने वाली सबसे बड़ी बैटरी है। इतना ही नहीं इस हैंडसेट में 165Hz LTPS OLED डिस्प्ले मिल सकता है। कंपनी ने डिस्प्ले साइज के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि फोन में 6.8-इंच डिस्प्ले मिल सकता है।

    डुअल-कैमरा सेटअप और स्नैपड्रैगन चिपसेट

    इसके साथ ही iQOO Z11 में मिड-रेंज स्नैपड्रैगन 7 सीरीज या मीडियाटेक डाइमेंशन 8000 सीरीज चिपसेट भी मिल सकता है। इससे पिछले मॉडल में iQOO ने SD 7s Gen 3 चिपसेट दिया था इसलिए उम्मीद है कि इस बार भी स्नैपड्रैगन प्रोसेसर मिल सकता है। कैमरा की बात करें तो पीछे की तरफ डुअल-कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसमें मेन सेंसर पर OIS का सपोर्ट भी मिल सकता है।

    इसके अलावा इस अपकमिंग iQOO Z11 में लेटेस्ट वाला एंड्रॉयड 16 भी मिल सकता है, जिसके ऊपर ओरिजिन OS का लेटेस्ट वर्जन होगा। गिज़्मोचाइना की रिपोर्ट के मुताबिक फोन में 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है।

    यह भी पढ़ें- Vivo का 200MP कैमरा वाला नया 5G फोन आज होगा लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 12GB RAM भी