Jagran Hitech Awards 2025 के साथ जुड़ने वाले ये रहे प्रमुख गेस्ट, तकनीक और ऑटोमोबाइल के भविष्य पर रखेंगे विचार
वर्ष 2025 में इलेक्ट्रिक वाहनों के बाजार में वृद्धि हुई है, लेकिन कीमत और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर अभी भी चुनौतियां हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उद्योगों पर गहरा प्रभाव पड़ा है, जिससे उत्पादकता बढ़ी है, लेकिन नौकरियों को लेकर अनिश्चितता भी है। जागरण Hi-Tech अवार्ड्स 2025 में तकनीक और ऑटोमोबाइल के विशेषज्ञ भारत की भविष्य की तकनीक पर अपने विचार रखेंगे। यह कार्यक्रम 24 नवंबर को नई दिल्ली में होगा।
-1763644440096.webp)
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। तकनीक और ऑटोमोबाइल की दुनिया में वर्ष 2025 खास रहा है। इस दौरान भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल के मार्केट ने एक स्ट्रांग ग्रोथ दिखाई है, जिसका मार्केट शेयर भी बढ़ा है। यह दिखाता है कि कस्टमर्स का इलेक्ट्रिक व्हीकल पर भरोसा है। हालांकि, कीमत, रेंज और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर उनके लिए चुनौती बने हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ, इस साल तकनीक में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का बोलबाला रहा, जिसने इंडस्ट्री को ट्रांसफार्म करना शुरू कर दिया है, जिसका फायदा काम की प्रोडक्टिविडी में दिख रहा है। वैसे, AI ने नई चुनौतियों को जन्म दिया है, जिसकी वजह से नौकरी को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है।
मोबाइल और मोबिलिटी की दुनिया में हो रहे बदलाव को युवा समझ रहे हैं और इसके हिसाब से अपने आप को तैयार कर रहे हैं, लेकिन अभी बह्त काम करना बाकी है। इस इंडस्ट्री में क्या कुछ हो रहा है, अगर आपको समझना है तो आपको Jagran Hitech Awards 2025 के साथ जरूर जुड़ना चाहिए, जो 24 नवंबर को नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। इसमें टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़े शख्सियतें भारत की तकनीक और ऑटोमोबाइल की रूपरेखा पर अपने विचार रखेंगे।
Jagran Hitech Awards 2025 से ऑनलाइन जुड़ने के लिए दिए हुए लिंक पर क्लिक करें - https://event.jagran.com/events/hitech-awards/
समारोह से जुड़ने वाले ये रहे प्रमुख गेस्ट
केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद
हाइटेक अवार्ड में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद आमंत्रित हैं। वह भारत के डिजिटल ग्रोथ, इनोवेशन और ग्लोबल कंपेटिटिवनेस पर अपने विचार रखेंगे। जितिन प्रसाद उत्तर प्रदेश के राजनीतिज्ञ हैं और 2021 में यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे।
केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा
कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री तथा सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में हाइटेक समारोह में आमंत्रित हैं। 2024 में वह पहली बार सांसद बने और पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री मजिंदर सिंह सिरसा
दिल्ली सरकार में उद्योग, खाद्य एवं आपूर्ति तथा पर्यावरण मंत्री मजिंदर सिंह सिरसा हाइटेक अवार्ड में गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में आमंत्रित हैं। वह तकनीक और ऑटो सहित विभिन्न क्षेत्रों में सस्टेनेबिलिटी, इनोवेशन और ग्रोथ को बढ़ावा देने वाली नीतियों पर अपने विचार साझा करेंगे।
आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री (यूपी) सुनील कुमार शर्मा
उत्तर प्रदेश सरकार में आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री सुनील कुमार शर्मा जागरण हाइटेक 2025 में गेस्ट ऑफ ऑनर हैं। यह यूपी के साहिबाबाद निर्वाचन क्षेत्र से आते हैं। इन्होंने 2017 और 2022 में बड़े अंतर से अपना विधानसभा चुनाव जीता था।
केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख एल मंडाविया
जागरण हाईटेक 2025 में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख एल मंडाविया गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में हिस्सा ले रहे हैं। वह युवा मामले और खेल मंत्री भी हैं। इन्होंने श्रम कल्याण और कौशल विकास के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। इससे पहले वह देश के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री थे। समारोह में मंत्री मनसुख एल मंडाविया तकनीक, ऑटो और इनोवेशन के भविष्य पर अपने विचार साझा करेंगे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।