SIM एक्टिव रखने के लिए Jio का सस्ता प्रीपेड प्लान, कॉलिंग-SMS-डेटा सब मिलेगा
जियो 189 रुपये का एक किफायती प्रीपेड प्लान ऑफर कर रहा है, जो 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, 300 SMS और कुल 2GB डेटा देता है। ...और पढ़ें

SIM एक्टिव रखने के लिए Jio का सस्ता प्रीपेड प्लान, कॉलिंग-SMS-डेटा सब मिलेगा

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी अपने जियो मोबाइल नंबर को कम खर्च में एक्टिव रखना चाहते हैं? साथ ही महंगे रिचार्ज से बचना चाहते हैं, तो रिलायंस जियो का 189 रुपये वाला प्रीपेड प्लान आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।
जी हां, ये प्लान उन यूजर्स को ध्यान में रखकर ऑफर किया गया है जिन्हें रोजाना ज्यादा इंटरनेट की जरूरत नहीं पड़ती या घर में Wifi लगा हुआ है, लेकिन कॉलिंग और जरूरी कनेक्टिविटी चाहिए तो आप इस प्लान के साथ जा सकते हैं।
28 दिनों तक मिलेगी वैलिडिटी
जियो के इस जबरदस्त प्रीपेड प्लान की कीमत 189 रुपये है और इसमें आपको पूरे 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस दौरान ग्राहक बिना किसी एक्स्ट्रा कॉस्ट के सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का लाभ उठा सकते हैं। साथ ही पूरे प्लान में यूज करने के लिए आपको कुल 300 SMS भेजने की सुविधा भी मिलेगी।
प्लान में डेटा बेनिफिट्स भी
वहीं, अगर इंटरनेट की बात करें तो इस प्लान में आपको पूरे 28 दिनों के लिए टोटल 2GB हाई-स्पीड डेटा भी मिल रहा है। हालांकि ये कोई डेली डेटा वाला प्लान नहीं है, इसलिए पूरा 2GB डेटा वैलिडिटी के दौरान कभी भी यूज किया जा सकता है। लिमिटेड डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट बंद नहीं होगा, लेकिन स्पीड घटकर 64Kbps हो जाएगी।
खबरें और भी
डिजिटल सुविधाएं भी मिलेंगी
इस प्लान में न सिर्फ कॉलिंग और डेटा बल्कि कई डिजिटल सर्विस भी मिल रही हैं। यूजर्स बिना एक्स्ट्रा कॉस्ट के इसमें JioTV, JioCinema और JioCloud जैसी सर्विसेज का यूज भी कर सकते हैं। इनके जरिए आप लाइव टीवी, एंटरटेनमेंट कंटेंट और क्लाउड स्टोरेज जैसी सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं।