Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अब सामान खोने की नहीं होगी टेंशन! JioTag 2 भारत में लॉन्च, 120dB बजर के साथ

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 12:00 PM (IST)

    Reliance Jio ने भारत में अपना नया JioTag 2 लॉन्च किया है, जो Android और iOS दोनों डिवाइस के साथ काम करता है। ...और पढ़ें

    अब सामान खोने की नहीं होगी टेंशन! JioTag 2 भारत में लॉन्च, 120dB बजर के साथ

    अब सामान खोने की नहीं होगी टेंशन! JioTag 2 भारत में लॉन्च, 120dB बजर के साथ


    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Reliance Jio ने इंडियन मार्केट में अपना नया JioTag 2 लॉन्च कर दिया है। कंपनी का ये नया स्मार्ट ट्रैकर Android और iOS दोनों डिवाइस के साथ वर्क करता है। यूजर्स इसे Google Find Hub और Apple Find My नेटवर्क के जरिए अपने कीमती सामान की आसानी से ट्रैक कर सकते हैं।

    ये 2023 में लॉन्च हुए पहले JioTag का अपग्रेडेड डिवाइस है। साथ ही इसमें क्रॉस-प्लेटफॉर्म सपोर्ट, Bluetooth Low Energy (BLE) कनेक्टिविटी और कम्युनिटी-बेस्ड लोकेशन ट्रैकिंग जैसे फीचर्स भी मिल रहे हैं।

    JioTag 2 की कीमत और उपलब्धता

    कीमत की बात करें तो JioTag 2 की कीमत 1,249 रुपये है। टैग को आप ब्लैक, ग्रीन और रेड तीन कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। आप इसे Amazon India से ऑर्डर कर सकते हैं।

    Android और iPhone दोनों के साथ काम करेगा

    जियो का ये नया वाला JioTag 2 चाबी, बैग, वॉलेट, लगेज या अन्य जरूरी सामान के साथ अटैच किया जा सकता है। आप इसे न सिर्फ Android बल्कि iPhone के साथ भी Apple Find My एप के जरिए मैनेज कर सकते हैं। इससे किसी भी टैग किए गए सामान की लोकेशन आसानी से पता चल जाएगी।

    टैग में 120dB का तेज बजर

    इस ट्रैकर में ब्लूटूथ लो एनर्जी कनेक्टिविटी मिल रही है। अगर टैग किया गया सामान ब्लूटूथ रेंज के अंदर है, तो यूजर एप के जरिए इसमें मौजूद 120dB का इनबिल्ट बजर बजाकर उसे आसानी से ढूंढ सकते हैं।

    खबरें और भी

    वहीं, अगर सामान ब्लूटूथ रेंज से बाहर है, तो आसपास मौजूद Android और iPhone डिवाइस गुमनाम तरीके से उसकी लोकेशन अपडेट करने में मदद करेंगे। इसके अलावा इसमें Lost Mode भी मिलता है, जो खोए हुए सामान को वापस पाने में काफी यूजफुल साबित हो सकता है।

    न SIM की जरूरत न चार्जिंग की

    खास बात ये है कि इस JioTag 2 को यूज करने के लिए न तो SIM कार्ड की जरूरत है और न ही इसमें सेल्युलर नेटवर्क या किसी डेटा प्लान की जरूरत है। कंपनी के मुताबिक ये Google Find Hub और Apple Find My नेटवर्क के जरिए सेमी-रियल-टाइम लोकेशन अपडेट उपलब्ध कराता है।

    बैटरी और अन्य फीचर्स

    JioTag 2 में रिप्लेसेबल बैटरी मिलती है, जिसकी लाइफ एक साल तक बताई जा रही है। कंपनी बॉक्स में एक एक्स्ट्रा बैटरी भी ऑफर कर रही है, इसलिए इसे बार-बार चार्ज करने की जरूरत नहीं है। इसके अलावा डिवाइस को IP64 रेटिंग मिली है, जो इसे धूल और पानी की छींटों से सुरक्षित बनाती है।

    यह भी पढ़ें- Realme का 7000 mAh बैटरी वाला 5G फोन सिर्फ ₹14,724 में, MediaTek प्रोसेसर और 144Hz डिस्प्ले भी