Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Lava का नया 5G फोन इस दिन आएगा, 'Virat' लाइनअप का होगा पहला मॉडल

    Updated: Mon, 13 Jul 2026 12:00 PM (IST)

    लावा अपनी नई 'Virat' सीरीज के तहत Lava Virat V1 5G और Lava Virat V1 4G स्मार्टफोन 21 जुलाई को भारत में लॉन्च करेगा। ...और पढ़ें

    Lava का नया 5G फोन इस दिन आएगा, 'Virat' लाइनअप का होगा पहला मॉडल

    Lava का नया 5G फोन इस दिन आएगा, 'Virat' लाइनअप का होगा पहला मॉडल  


    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। भारत की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी लावा जल्द ही अपना एक और नया 5G फोन लॉन्च करने जा रही है। कंपनी इस नए डिवाइस को Lava Virat V1 5G के नाम से पेश करने वाली है। ये डिवाइस अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगा और नई 'Virat' लाइनअप का पहला मॉडल होने वाला है।

    फोन की लॉन्च डेट के साथ-साथ कंपनी ने डिवाइस के डिजाइन और कलर ऑप्शंस से भी पर्दा उठा दिया है। Lava ने नए डिवाइस के लिए एक खास माइक्रोसाइट भी अभी से भारत में लाइव कर दी है, जिसमें देश में इसकी उपलब्धता के बारे में जानकारी मिल गई है।

    आने वाले इस डिवाइस के साथ इसका 4G-ओनली मॉडल, यानी Lava Virat V1 भी आ रहा है। दोनों डिवाइस का डिजाइन एक जैसा होगा। हालांकि दोनों के रियर कैमरा मॉड्यूल में थोड़ा अंतर देखने को मिल सकता है। चलिए पहले डिवाइस की लॉन्च डिटेल्स जान लेते हैं...

    Lava Virat V1 सीरीज की लॉन्च डेट

    कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में अपकमिंग डिवाइस के लॉन्च की पुष्टि की है कि उसकी नई Lava Virat सीरीज को भारत में 21 जुलाई को दोपहर 12 बजे (IST) लॉन्च किया जाएगा। Lava Virat V1 5G और Lava Virat V1 4G इस लाइनअप के पहले दो फोन के तौर पर देश में लॉन्च होंगे। लॉन्च के बाद डिवाइस Flipkart पर खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे, जहां अभी से इनके लिए एक खास माइक्रोसाइट लाइव है।

    खबरें और भी

    Lava Virat V1 सीरीज का कैसा होगा डिजाइन?

    कंपनी ने आने वाले दोनों स्मार्टफोन के डिजाइन का खुलासा पहले ही कर दिया है। Lava Virat V1 4G में चौकोर आकार का रियर कैमरा मॉड्यूल देखने को मिलने वाला है, जिसमें दो कैमरा लेंस होंगे। इस डिवाइस में 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा और LED फ्लैश होने की पुष्टि हुई है। आने वाला ये स्मार्टफोन Lava Smart 4 Plus जैसा ही लग रहा है, जिसे 25 जून को 9,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था।

    दूसरी तरफ Lava Virat V1 5G थोड़ा अलग रियर कैमरा मॉड्यूल ऑफर करेगा, जिसमें दो कैमरा लेंस और LED फ्लैश है। दोनों डिवाइस में फ्लैट रियर पैनल होगा। हालांकि 5G मॉडल के पिछले हिस्से पर अलग पैटर्न देखने को मिलेगा। इसी तरह Lava Virat V1 सीरीज के दोनों फोन ब्लू और गोल्ड कलर ऑप्शन में आ रहे हैं।

    Lava Virat V1 5G और Virat V1 4G के दाईं ओर पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल बटन मिलेंगे। दोनों स्मार्टफोन के निचले हिस्से में USB टाइप-C पोर्ट के साथ-साथ स्पीकर ग्रिल, 3.5mm ऑडियो जैक और माइक्रोफोन कटआउट भी मिलेगा।

    यह भी पढ़ें- Vivo का नया 6,500 mAh बैटरी वाला 5G फोन इस दिन आएगा, मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी और MediaTek प्रोसेसर