Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Motorola के 7000mAh बैटरी वाले 5G फोन की सेल आज से, 16GB तक RAM और MediaTek प्रोसेसर भी

    Updated: Mon, 13 Jul 2026 09:02 AM (IST)

    मोटोरोला ने अपना नया 5G स्मार्टफोन Moto g77 Power लॉन्च किया है, जिसकी सेल आज 13 जुलाई से शुरू हो रही है। इसमें 7000mAh बैटरी, MediaTek Dimensity 6400 ...और पढ़ें

    Motorola के 7000mAh बैटरी वाले 5G फोन की सेल आज से, 16GB तक RAM और MediaTek प्रोसेसर भी

    Motorola के 7000mAh बैटरी वाले 5G फोन की सेल आज से, 16GB तक RAM और MediaTek प्रोसेसर भी 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। मोटोरोला ने हाल ही में अपनी मोटो जी सीरीज का नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इस फोन को कंपनी ने Moto g77 Power के नाम से पेश किया है। वहीं, आज यानी 13 जुलाई से इस शानदार 5G फोन की सेल शुरू होने जा रही है। इस डिवाइस में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.72-इंच की FHD+ LCD डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर और 8GB RAM और 16GB तक वर्चुअल RAM भी मिल रही है। चलिए फोन के अन्य फीचर्स जानने से पहले इसकी कीमत जान लेते हैं...

    Moto g77 Power की कीमत और उपलब्धता

    कीमत की बात करें तो मोटोरोला का ये नया फोन सिंगल 8GB + 128GB वेरिएंट में आता है जिसकी कीमत ₹25,999 है। हालांकि फोन पर लॉन्च ऑफर के तहत खास डिस्काउंट भी मिल रहा है। Axis Bank और HDFC Bank क्रेडिट कार्ड पर ₹2,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट या एक्सचेंज पर ₹2,000 तक का डिस्काउंट मिल रहा है जिससे फोन की कीमत और कम हो जाती है।

    फोन की सेल आज 13 जुलाई से Flipkart, motorola.in और ऑफलाइन स्टोर पर 12 बजे से शुरू होगी। डिवाइस को आप PANTONE Impenetrable, PANTONE Nautical Blue और PANTONE Fuchsia Red कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।

    WhatsApp Image 2026-07-13 at 8.59.50 AM

    Moto g77 Power के स्पेसिफिकेशन्स

    स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 6.72-इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले मिल रहा है। साथ ही फोन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट, 1050 निट्स तक HBM ब्राइटनेस, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन भी मिल रही है। फोन में ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 6400 6nm प्रोसेसर और Arm Mali-G57 MC2 GPU मिल रहा है। फोन में 8GB LPDDR4X RAM, 128GB UFS 2.2 स्टोरेज और माइक्रोएसडी कार्ड से 1TB तक मेमोरी बढ़ाई जा सकती है।

    Moto g77 Power के कैमरा स्पेक्स

    कैमरा की बात करें तो फोन में 50MP का Sony LYTIA 600 सेंसर, f/1.8 अपर्चर वाला रियर कैमरा मिल रहा है। साथ ही डिवाइस में 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा (f/2.2 अपर्चर), LED फ्लैश, 2-इन-1 लाइट सेंसर और 2K 30fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट मिल रहा है। डिवाइस में सामने की तरफ 32MP फ्रंट कैमरा (f/2.2 अपर्चर), 2K 30fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट मिल रहा है।

    खबरें और भी

    फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5mm ऑडियो जैक, FM रेडियो, स्टीरियो स्पीकर, Dolby Atmos, डुअल माइक्रोफोन भी मिल रहा है। फोन में डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंट (IP64), MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन और 30W टर्बोचार्जिंग के साथ 7000mAh बैटरी, 6W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल रहा है।

    यह भी पढ़ें- Vivo का नया 6,500 mAh बैटरी वाला 5G फोन इस दिन आएगा, मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी और MediaTek प्रोसेसर