एंड्रॉयड 16 होगा Motorola के इन फोन्स के लिए आखिरी अपडेट, लेकिन बनी रहेगी सिक्योरिटी
Motorola के कई स्मार्टफोन्स को Android 16 के बाद कोई नया OS अपडेट नहीं मिलेगा। इनमें Razr Edge और Moto G सीरीज़ के लेटेस्ट डिवाइसेज शामिल हैं। हालांकि कंपनी इन फोन्स को सिक्योरिटी अपडेट्स देना जारी रखेगी। Motorola ने अभी Android 16 का रोलआउट शेड्यूल जारी नहीं किया है लेकिन सितंबर-अक्टूबर के आसपास अपडेट मिलना शुरू हो सकता है।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। पिछले महीने Android 16 को आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया गया है और सबसे पहले ये अपडेट Pixel डिवाइसेज़ को मिला है। अब बाकी Android स्मार्टफोन कंपनियां अपने अपडेट प्लान्स जारी कर रही हैं। Motorola की ओर से अभी तक कोई ऑफिशियल टाइमलाइन सामने नहीं आई है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी के कई स्मार्टफोन्स को Android 16 के बाद कोई मेजर OS अपडेट नहीं मिलेगा। हालांकि, इन फोन्स को कुछ सालों तक सिक्योरिटी अपडेट्स मिलते रहेंगे।
Android 16 पर रुक जाएगा इन Motorola डिवाइसेज का सफर
Motorola की Edge सीरीज, G सीरीज और Razr सीरीज के कुछ स्मार्टफोन्स को Android 16 के बाद अगला Android वर्जन नहीं मिलेगा। Motorola Edge 40 Pro जो Android 13 के साथ लॉन्च हुआ था, उसे Android 16 आखिरी मेजर अपडेट के तौर पर मिलेगा। इसी तरह Motorola Edge (2024) और Motorola ThinkPhone को भी Android 16 के बाद कोई बड़ा अपडेट नहीं मिलेगा।
Motorola के 2023 में लॉन्च हुए फोल्डेबल फोन्स जैसे Motorola Razr 40 (Razr 2023) और Razr 40 Ultra (Razr+ 2023) को भी Android 16 के बाद अगला अपडेट नहीं मिलेगा। साथ ही Moto G85, Moto G55 और Moto G35 जैसे बजट फोन्स को भी Android 16 के बाद कोई नया Android वर्जन नहीं दिया जाएगा।
इसके अलावा Motorola का Pad 60 Pro टैबलेट जो Android 14 के साथ आया था, उसे भी Android 16 के बाद आगे का OS अपडेट नहीं मिलेगा।
सिर्फ सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे आगे
जिन डिवाइसेज़ का नाम ऊपर दिया गया है, उन्हें Android 16 के बाद कोई नया Android वर्जन नहीं मिलेगा। हालांकि Motorola की सपोर्ट पॉलिसी के मुताबिक इन्हें कुछ सालों तक सिक्योरिटी अपडेट्स जरूर मिलते रहेंगे ताकि बेसिक सिक्योरिटी और प्राइवेसी बनी रहे।
Android 16 अपडेट कब मिलेगा?
Motorola की तरफ से अभी कोई ऑफिशियल डेट नहीं आई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि Android 16 का रोलआउट सितंबर या अक्टूबर के आसपास शुरू हो सकता है। सबसे पहले नए डिवाइसेज को अपडेट मिलेगा, जबकि पुराने फोन्स को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।
Motorola अभी भी दे रहा है Android 15
Motorola आमतौर पर अपने कॉम्पटीटर्स के मुकाबले अपडेट्स देने में थोड़ा पीछे रहता है। फिलहाल कंपनी कई डिवाइसेज को अभी भी Android 15 का अपडेट दे रही है। हालांकि, कुछ सेलेक्ट डिवाइसेज और रीजन में Android 16 का बीटा टेस्टिंग प्रोग्राम शुरू हो गया है, जिससे यूजर्स इसे पहले एक्सपीरियंस कर सकें।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।