सिर्फ 20,999 में 7000 mAh बैटरी वाला 5G फोन, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 50MP कैमरा भी
अमेजन पर Motorola G67 Power 5G फोन ₹20,999 में उपलब्ध है, जिसमें 7000mAh बैटरी, स्नैपड्रैगन 7s Gen 2 प्रोसेसर और 50MP कैमरा जैसे फीचर्स हैं। ...और पढ़ें

सिर्फ 20,999 में 7000 mAh बैटरी वाला 5G फोन, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 50MP कैमरा भी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी काफी वक्त से कोई नया 5G फोन खरीदने की सोच रहे हैं और आपका बजट लगभग 20 हजार रुपये के आसपास है तो Motorola G67 Power 5G फोन आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। जी हां, अमेजन अभी इस फोन को इसकी लॉन्च प्राइस से काफी कम कीमत में खरीदने का मौका दे रहा है।
इस फोन में 6.7 इंच FHD+ 120Hz LCD डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 7s Gen2 प्रोसेसर और 50MP + 8MP UW Camera भी मिल रहा है। साथ ही इस फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी और 30W चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है। ऐसे में अगर आप भी इस फोन को खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले इस डील के बारे में जान लें...
Motorola G67 Power 5G पर डिस्काउंट
वैसे तो इस Motorola G67 Power 5G की कीमत अमेजन पर 24,999 रुपये है लेकिन अभी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म इस फोन को सिर्फ 20,999 रुपये में खरीदने का मौका दे रहा है। डिवाइस पर 16% का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है। HSBC Credit कार्ड के जरिए आप इस फोन पर 1000 रुपये से ज्यादा की छूट ले सकते हैं जो इसे डील को और खास बना देता है।

डिवाइस पर खास एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है जहां से आप अपने पुराने फोन के बदले में 19,500 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट भी ले सकते हैं। इसके अलावा आप फोन को नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन पर भी ले सकते हैं जहां इसकी EMI सिर्फ 547 रुपये से शुरू हो जाती है।
खबरें और भी
Motorola G67 Power 5G के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Motorola G67 Power 5G एक बैटरी-फोकस्ड स्मार्टफोन है जिसमें 30W चार्जिंग के साथ बड़ी 7000mAh की बैटरी मिल रही है। साथ ही फोन में 6.7-इंच का FHD+ 120Hz डिस्प्ले और Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर मिल रहा है। फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 32MP का सेल्फी कैमरा भी है और दोनों ही कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं।