Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    क्या बजट स्मार्टफोन होगा या नए ईयरबड्स? 'a' से 'b' में बदलते लोगो के साथ Nothing ने बढ़ाया सस्पेंस

    Updated: Sat, 20 Jun 2026 11:58 AM (IST)

    यूनिक डिजाइन और ट्रांसपेरेंट लुक्स के लिए जानी जाने वाली टेक कंपनी Nothing भारत में एक बिल्कुल नई डिवाइस के लॉन्च को टीज करना शुरू कर दिया है। ये अपकम ...और पढ़ें

    Nothing लाने वाला है नई 'b' सीरीज के प्रोडक्ट्स। Photo- Nothing 4a Series.

    Nothing लाने वाला है नई 'b' सीरीज के प्रोडक्ट्स। Photo- Nothing 4a Series.

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Nothing ने भारत में एक नए डिवाइस के लॉन्च को टीज करना शुरू कर दिया है। ये प्रोडक्ट देश में एक नई 'b' सीरीज के हिस्से के रूप में अनवील किया जाएगा। कंपनी फिलहाल नंबर्ड सीरीज के स्मार्टफोन्स और वायरलेस ऑडियो प्रोडक्ट्स ऑफर करती है। हालांकि, ये अपकमिंग प्रोडक्ट 'b' सफिक्स पाने वाला पहला Nothing डिवाइस होगा। इसके अलावा, एक टिप्स्टर का दावा है कि Carl Pei के नेतृत्व वाली ये स्मार्टफोन मेकर कंपनी भारत में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है, जो कि इसके सब-ब्रांड द्वारा अपने मौजूदा हैंडसेट प्रोजेक्ट्स को Nothing में ट्रांसफर करने के बाद किया जा रहा है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस नए प्रोडक्ट के सटीक नाम और कैटेगरी का खुलासा नहीं किया है।

    भारत में जल्द लॉन्च होगा Nothing का पहला B सीरीज डिवाइस

    X पर एक पोस्ट में, लंदन बेस्ड टेक फर्म ने एक नए Nothing प्रोडक्ट के लॉन्च को टीज किया है, जो कंपनी के पहले 'b' सीरीज डिवाइस के तौर पर आएगा। हालांकि, Carl Pei की अगुवाई वाली कंपनी ने न तो इस डिवाइस के नाम का खुलासा किया है और न ही इसकी प्रोडक्ट कैटेगरी बताई है। जहां एक तरफ ये टीजर वीडियो किसी दूसरी डिटेल को सामने नहीं लाता है, वहीं इसमें 'a' को 'b' में बदलते हुए दिखाया गया है, जो हिंट देता है कि ये डिवाइस कंपनी की किसी मौजूदा प्रोडक्ट कैटेगरी में ही एक नया एडिशन हो सकता है।

    रेफरेंस के लिए बताएं तो, Nothing फिलहाल अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो के हिस्से के तौर पर नंबर्ड सीरीज के हैंडसेट्स और हेडफोन्स ऑफर करती है, साथ ही एक 'a' सीरीज भी सेल करती जो नंबर्ड मॉडल्स की तुलना में सस्ती होती है। इसलिए, ये अपकमिंग डिवाइस इनमें से किसी भी प्रोडक्ट लाइन का हिस्सा हो सकता है। कंपनी के हैंडसेट लाइनअप में सबसे लेटेस्ट एडिशन Nothing Phone 4a सीरीज है (जिसमें Nothing Phone 4a और Phone 4a Pro शामिल हैं) जिसे 5 मार्च को भारत में लॉन्च किया गया था। दूसरी तरफ, कंपनी Nothing Ear A भी रिटेल करती है, जिसे अप्रैल 2024 में भारत में पेश किया गया था।

    इसके अलावा, टिप्स्टर योगेश बरार (@heyitsyogesh) ने दावा किया है कि इस टेक फर्म के सब-ब्रांड CMF ने अपने सभी मौजूदा स्मार्टफोन प्रोजेक्ट्स को Nothing में ट्रांसफर कर दिया है, क्योंकि CMF ने इस साल कोई भी नया हैंडसेट लॉन्च करने की अपनी प्लानिंग को टाल दिया है और CMF Phone 2 Pro के सक्सेसर के लॉन्च में भी देरी की है।

    जहां CMF ने कंफर्म कर दिया है कि वह इस साल भारत में कोई फोन लॉन्च नहीं करेगा, वहीं टिप्स्टर का दावा है कि Nothing अगले महीने देश में एक नया स्मार्टफोन अनवील करने की प्लानिंग कर रही है। हालांकि, टिप्स्टरने ये साफ नहीं किया कि ये अपकमिंग हैंडसेट नई 'b' प्रोडक्ट पोर्टफोलियो के हिस्से के तौर पर लॉन्च किया जाएगा या नहीं।

    खबरें और भी

    Nothing Phone 4a के स्पेसिफिकेशन्स

    आपको बता दें कि Nothing Phone 4a में 6.78 इंच का (1,224×2,720 पिक्सल) LTPS फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz तक का रिफ्रेश रेट और 4,500 nits तक की पीक ब्राइटनेस ऑफर करता है। ये स्मार्टफोन Qualcomm के ऑक्टा-कोर Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट से लैस है, जिसके बारे में दावा है कि ये 2.7GHz की पीक क्लॉक स्पीड डिलीवर करता है। Nothing Phone 4a में नया Glyph Bar इंटरफेस भी मिलता है, जिसमें 63 मिनी-LEDs और छह इंडिविजुअली एड्रेसेबल जोन्स दिए गए हैं।

    यह भी पढ़ें: iPhone पर दो अलग-अलग नंबर से WhatsApp अकाउंट चलाना है बेहद आसान, बिना किसी थर्ड-पार्टी एप के ऐसे करें सेटअप