Trending

    OnePlus का 7,500mAh बैटरी वाला कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप 5G फोन, 100W का सुपर फ्लैश चार्जिंग भी

    Updated: Mon, 09 Mar 2026 11:00 AM (IST)

    OnePlus जल्द ही चीन में अपना नया फोन OnePlus 15T लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने इसकी पहली ऑफिशियल इमेज जारी की है, जिससे इसका कॉम्पैक्ट डिजाइन और कैमरा ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    OnePlus का 7,500mAh बैटरी वाला कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप 5G फोन, 100W का सुपर फ्लैश चार्जिंग भी 


    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। OnePlus जल्द ही अपना एक और नया फोन लॉन्च करने जा रहा है जिसे कंपनी OnePlus 15T के नाम से चीन में लॉन्च करने वाली है। बताया जा रहा है कि ये डिवाइस OnePlus 13T का सक्सेसर होने वाला है, जिसे अप्रैल 2025 में लॉन्च किया गया था। अपकमिंग डिवाइस के लॉन्च से पहले ही कंपनी ने हैंडसेट की पहली ऑफिशियल इमेज जारी कर दी है, जिससे इसका ओवरऑल डिजाइन और कैमरा लेआउट का पता चल गया है।

    तस्वीरों को देखकर लगता है कि आने वाले हैंडसेट में पतले साइड बेजल और एक कॉम्पैक्ट बॉडी देखने को मिलने वाली है, जो कंपनी की फोन को छोटी स्क्रीन वाले फ्लैगशिप के तौर पर पेश करने की प्लानिंग को दिखा रहा है। चलिए जानते हैं कि इस डिवाइस में क्या क्या खास होने वाला है...

    OnePlus 15T का कैसा होगा डिजाइन?

    OnePlus ने Weibo पर फोन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन ऑफिशियल इमेज में OnePlus 15T में एक स्क्वरकल-शेप का रियर कैमरा मॉड्यूल देखने को मिल रहा है। कैमरा आइलैंड में एक डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें सेंसर के ऊपर एक LED फ्लैश मिल रही है। ये डिजाइन ठीक वैसे ही है जैसा हमने हाल ही में OnePlus 13s, OnePlus 15 और OnePlus 15R में देखे था।

    OnePlus 15T के संभावित स्पेसिफिकेशन्स

    स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो OnePlus 15T में 6.32-इंच का फ्लैट डिस्प्ले देखने को मिलेगा। बताया जा रहा है कि फोन में चारों तरफ बहुत पतले बेजल देखने को मिलेंगे, जिससे फ्रंट-फेसिंग डिजाइन को बेहतर बनाने का दावा किया गया है।

    कैमरा की बात करें तो हैंडसेट में एक अपग्रेडेड LUMO पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिल सकता है। यह भी कन्फर्म हो गया है कि इसमें IP66 + IP68 + IP69 + IP69K-रेटेड बिल्ड मिलेगा, जो धूल और पानी से बेहतर रेज़िस्टेंस देगा।

    इसके अलावा फोन में 7,500mAh की ग्लेशियर बैटरी भी देखने को मिलने वाली है, जिसके बारे में OnePlus China के प्रेसिडेंट ली जी ने दावा किया है कि यह कुछ बड़ी स्क्रीन वाले फ्लैगशिप फोन में मिलने वाली बैटरी से भी बड़ी है।

    यह भी कन्फर्म किया गया है कि डिवाइस में 100W तक का सुपर फ्लैश चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। डिवाइस में बाईपास चार्जिंग कैपेबिलिटी भी होगी।

    यह भी पढ़ें- Samsung का नया बजट 5G फोन, 6500mAh की बड़ी बैटरी और 50MP कैमरा भी