Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    OnePlus का 9,000 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 185Hz रिफ्रेश रेट और स्नैपड्रगन प्रोसेसर

    Updated: Wed, 17 Jun 2026 11:22 AM (IST)

    OnePlus 16 जल्द ही लॉन्च हो सकता है, जिसमें 9,000mAh बैटरी, 185Hz डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 6 प्रो प्रोसेसर जैसे शानदार अपग्रेड मिलेंगे। ...और पढ़ें

    OnePlus का 9,000 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 185Hz रिफ्रेश रेट और स्नैपड्रगन प्रोसेसर

    OnePlus का 9,000 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 185Hz रिफ्रेश रेट और स्नैपड्रगन प्रोसेसर  


    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। OnePlus जल्द ही अपने अगले फ्लैगशिप मॉडल, OnePlus 16 को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है जिसे लेकर अब तक कई रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं। हालांकि कंपनी ने अभी तक फोन के आने की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन रिपोर्ट्स से नए डिवाइस में होने वाले संभावित बदलावों का पता चल गया है।

    आने वाला हैंडसेट अपने पिछले मॉडल, OnePlus 15 की तुलना में डिस्प्ले, परफॉर्मेंस और ओवरऑल एफिशिएंसी में काफी अपग्रेड लेकर आ आ रहा है। फोन में बेहतर ब्राइटनेस और कलर आउटपुट वाले हाई रिफ्रेश रेट BOE डिस्प्ले का यूज किया जा सकता है।

    साथ ही इसमें Qualcomm का नेक्स्ट-जेनरेशन फ्लैगशिप प्रोसेसर भी मिल सकता है, जिससे यह लॉन्च होने पर सबसे पावरफुल OnePlus डिवाइस में से एक बन जाएगा। चलिए इस अपकमिंग डिवाइस के बारे में जानते हैं...

    OnePlus 16 के संभावित स्पेसिफिकेशन्स

    रिपोर्ट्स से पता चलता है कि फोन में 6.78-इंच का 1.5K डिस्प्ले मिल सकता है। साथ ही फोन में 185Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल सकता है, जो OnePlus 15 में मिलने वाले मौजूदा 165Hz रिफ्रेश रेट से काफी बेहतर होगा।

    परफॉर्मेंस के लिए फोन में क्वालकॉम का Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट मिल सकता है। साथ ही फोन में 16GB तक LPDDR6 RAM और 512GB तक UFS 4.1 इंटरनल स्टोरेज मिल सकती है।

    OnePlus 16 के संभावित कैमरा स्पेक्स

    फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन ट्रिपल रियर सेटअप मिल सकता है, जिसमें 3x ऑप्टिकल जूम वाला 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस, 50MP प्राइमरी लेंस और 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस मिल सकता है। इसके अलावा फोन में 9,000mAh की बड़ी बैटरी, 100W या 150W वायर्ड फास्ट चार्जिंग भी मिल सकती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Realme के 8,000mAh बैटरी वाले 5G फोन की सेल आज से, 50MP कैमरा और 14GB तक RAM भी