7,000 mAh बैटरी वाले OnePlus के नए 5G फोन की सेल कल से, 50MP कैमरा और 8GB तक RAM
OnePlus Nord CE 6 Lite 5G की सेल 12 मई से शुरू हो रही है, जिसमें 7,000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और MediaTek Dimensity 7400 Apex चिपसेट जैसे अपग्रेड मिलेंग ...और पढ़ें
-1778470195146_m.webp)
7,000 mAh बैटरी वाले OnePlus के नए 5G फोन की सेल कल से, 50MP कैमरा और 8GB तक RAM

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। OnePlus ने हाल ही में अपनी नॉर्ड सीरीज के दो नए 5G फोन लॉन्च किए हैं जिसमें स्टैंडर्ड Nord CE 6 और Nord CE 6 Lite भी शामिल है। वहीं कल यानी 12 मई को दोपहर 12 बजे IST से सीरीज के 'Lite' मॉडल की सेल शुरू होने जा रही है। कंपनी ने लाइट मॉडल को लगभग दो साल बाद अपग्रेड किया है।
हालांकि इस बार फोन में एक बड़ी बैटरी, बेहतर डिस्प्ले और एक ऐसा चिपसेट दिया है जो इस सेगमेंट में काफी बेहतर है। ऐसे में अगर आप भी इस फोन को कल खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले इसकी कीमत और इस डिवाइस पर मिलने वाले बैंक ऑफर के बारे में जान लें।
OnePlus Nord CE 6 Lite की कीमत और उपलब्धता
नया वाला OnePlus Nord CE 6 Lite तीन स्टोरेज वेरिएंट में आता है। जहां डिवाइस के 6GB RAM + 128GB वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये, 8GB RAM + 128GB वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये और 8GB RAM + 256GB वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये है।
इतना ही नहीं कंपनी इन तीनों वेरिएंट पर ₹2,000 तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट ऑफर कर रही है, जिससे इनकी प्रभावी कीमत क्रमशः ₹18,999, ₹20,999 और ₹23,999 हो जाती है।

इतना ही नहीं कुछ क्रेडिट कार्ड पर कंपनी 6 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी दे रही है। जबकि पूरे पैसे एक साथ देने पर यानी फुल स्वाइप पर ₹1,500 का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल रहा है।
ये डिवाइस Amazon Special' है इसलिए आप इसे Amazon.in, oneplus.in, OnePlus Store App, OnePlus Experience Stores और चुनिंदा ऑफलाइन रिटेलर्स से खरीद सकते हैं। डिवाइस 'Vivid Mint' और 'Hyper Black' कलर में आता है।
OnePlus Nord CE 6 Lite के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Nord CE 6 Lite में 6.72-इंच का FHD+ डिस्प्ले मिल रही है। साथ ही फोन में 144Hz तक का रिफ्रेश रेट मिल रहा है। फोन में 'Aqua Touch 2.0' टेक्नोलॉजी भी है, यानी आप फोन को हाथ गीले होने पर भी यूज कर सकते हैं। फोन में IP69-ग्रेड रेटिंग भी मिली हुई है।
खबरें और भी
फोन को पावर देने के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7400 Apex चिपसेट मिल रहा है। इसके साथ ही फोन में 7,000mAh की बैटरी है, जो OnePlus के मुताबिक आम यूज पर लगभग दो दिन तक चल सकती है। जबकि चार्जिंग के लिए इसमें 45W SUPERVOOC चार्जिंग मिलती है।
OnePlus Nord CE 6 Lite के कैमरा स्पेक्स
फोटोग्राफी के लिए फोन के पिछले हिस्से में 50MP का प्राइमरी कैमरा है और 2MP का डेप्थ सेंसर मिल रहा है। इस कैमरा से आप 30FPS पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं। OnePlus ने इसमें वही AI फोटो एडिटिंग टूल्स दिए हैं जो Nord CE 6 में मिलते हैं। सेल्फी के लिए फोन में सामने की तरफ 8MP का कैमरा है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।