OnePlus Pad Go 2 और Pad Lite के दाम 3000 रुपये तक बढ़े, आखिर क्यों महंगे हो रहे फोन और गैजेट्स?
वनप्लस ने अपने OnePlus Pad Go 2 और OnePlus Pad Lite टैबलेट की कीमतें बढ़ा दी हैं, जो अब कंपनी की वेबसाइट पर नई दरों के साथ लिस्टेड हैं। ...और पढ़ें

HighLights
वनप्लस पैड गो 2 और पैड लाइट की कीमतें बढ़ीं।
कंपोनेंट की बढ़ती कीमतों के कारण हुआ इजाफा।
AI टेक्नोलॉजी और डेटा सेंटर मांग से चिप्स महंगे।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। वनप्लस ने पिछले साल OnePlus Pad Go 2 और OnePad Pad Lite टैबलेट लॉन्च किए थे। कंपोनेंट्स की प्राइसिंग बढ़ने के चलते कंपनी ने इन दोनों डिवाइसेस की कीमतें बढ़ा दी हैं। वनप्लस इंडिया की ऑनलाइन स्टोर पर दोनों टैबलेट बढ़ी हुई कीमत के साथ लिस्ट किए गए हैं। इन दोनों टैबलेट के साथ-साथ वनप्लस ने बीते दिनों अपने कुछ स्मार्टफोन की कीमतें भी बढ़ाई थी।
OnePlus Pad Go 2 और Pad Lite की कीमतें
OnePlus Pad Go 2 टैबलेट की शुरुआती कीमत अब 29,999 रुपये है। यह 8GB रैम और 128GB स्टोरेज, Wi-Fi कनेक्टिविटी के साथ आता है। इस टैब के दूसरे 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपये हो गई है। इसका ही 5G कनेक्टिविटी वाला वेरिएंट अब 35,999 रुपये में आता है। वनपल्स ने इस टैब को दिसंबर 2025 में 26,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था।
OnePlus Pad Go Lite (Wi-Fi) को 19,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। यह 6GB + 128GB रैम और स्टोरेज के के साथ आता है। इसके साथ ही 8 जीबी रैम वाले सेल्यूलर मॉडल की कीमत 22,999 रुपये है।
क्यों बढ़ रही गैजेट्स की कीमतें?
इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की कीमतें में बढ़ोतरी का ट्रेंड पिछले कुछ माह से देखने को मिल रहा है। सभी कंपनियां अपने-अपने फोन, टैब और लैपटॉप की कीमत बढ़ाई हैं। इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस के कंपोनेंट की कीमत बढ़ने के चलते कंपनियों ने अपने डिवाइसेस की कीमत बढ़ाई हैं। दरअसल, एआई टेक्नोलॉजी में बूम के चलते बड़ी टेक कंपनियां इन दिनों अपने लिए एडवांस डेटा सेंटर बनाने पर भारी निवेश कर रही हैं।
खबरें और भी
इन डेटा सेंटर के लिए हाई बैंडवर्थ मेमोरी चिप्स की जरूरत पड़ती है। कंपनियों ने चिप बनाने वाली कंपनियों को इनके लिए बड़े ऑर्डर मिल हैं। इन ऑर्डर से कंपनियों को बड़ा मुनाफा मिल रहा है। इस मुनाफे के चलते वे कंज्यूमर ग्रेड मेमोरी चिप का प्रोडक्शन कम कर रहे हैं। यही कारण है कि रैम और मेमोरी जैसे कंपोनेंट की शॉर्टेज हो गई है। इस शॉर्टेज के चलते कीमतें बढ़ा गई हैं।