Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Oppo का 10,000 mAh बैटरी वाला 5G फोन कल होगा लॉन्च, शानदार कैमरा और 12GB तक RAM भी

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 06:00 PM (IST)

    Oppo A7 Pro Max स्मार्टफोन 4 अगस्त को चीन में लॉन्च होगा, जिसमें 50MP कैमरा और 10,000mAh की दमदार बैटरी मिलेगी। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. 4 अगस्त को चीन में ओप्पो A7 प्रो मैक्स लॉन्च।

    2. 50MP कैमरा और 10,000mAh की विशाल बैटरी।

    3. IP69K रेटिंग और 120Hz OLED डिस्प्ले की सुविधा।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Oppo A7 Pro Max स्मार्टफोन चीन में लॉन्च होना है। ओप्पो का यह स्मार्टफोन शानदार कैमरा सेटअप और ड्यूरेबिलिटी के साथ मार्केट में आएगा। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि Oppo A7 Pro Max स्मार्टफोन में 50-मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। यह फोन तीन कलर ऑप्शन, 12 जीबी तक की रैम और 512 जीबी तक की स्टोरेज के साथ मार्केट में आएगा। Oppo A7 Pro Max स्मार्टफोन में 10,000mAh की बैटरी मिलेगी।

    Oppo A7 Pro Max कैमरा डिटेल्स

    Oppo ने इस फोन को टीज करते हुए Weibo पर पोस्ट शेयर की है। Oppo A7 Pro Max स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 50-मेगापिक्सल का होगा, जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजर (OIS) सपोर्ट के साथ आएगा। इस फोन में 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर मिलेगा। इसके साथ ही रियर कैमरा सेटअप के साथ एलईडी फ्लैश भी मिलेगा। सेल्फी के लिए इस फोन में 50-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा।

    ओप्पो ने इस अपकमिंग स्मार्टफोन के कैमरे से क्लिक कुछ सैंपल फोटोज भी शेयर किए हैं, जिनमें पोर्टेट और लो-लाइट फोटोग्राफी सैंपल शामिल हैं। Oppo A7 Pro Max स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर आधारित ColorOS 16 पर रन करेगा। यह फोन IP69K रेटिंग के साथ लॉन्च होगा। इसके साथ ही कंपनी का दावा है कि यह फोन रॉकेट लॉन्च के एक्जॉस्ट से निकले वाले 2000 डिग्री सेल्सियस के धुएं को भी सीधे सह सकता है।

    Oppo A7 Pro Max लॉन्च डेट

    Oppo A7 Pro Max स्मार्टफोन चीन में 4 अगस्त को लॉन्च होगा। इस फोन की चीन में ऑफिशियल वेबसाइट पर प्री-रिजर्वेशन शुरू हो चुके हैं। यह फोन डार्क माउंटेन, राइडिंग द वेव्स और द फ्यूचर ब्राइट कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा।

    खबरें और भी

    Oppo A7 Pro Max स्मार्टफोन को 8GB + 128GB, 12GB + 256GB, और 12GB + 512GB रैम और स्टोरेज के ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा। इस फोन में 10,000 mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया जाएगा। Oppo A7 Pro Max स्मार्टफोन में 6.78-इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले मिलेगा। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz हो सकता है। यह फोन क्वालकॉम के Snapdragon 4 Gen 5 के साथ लाया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें- Oppo का 8,000 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, एक्टिव कूलिंग फैन और 120Hz डिस्प्ले भी