Oppo का 7,000 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन लॉन्च, 12GB तक RAM और स्नैपड्रगन प्रोसेसर
ओप्पो ने Oppo Reno 13A के सक्सेसर के तौर पर नया Oppo Reno 15A 5G लॉन्च किया है, जिसमें 7,000mAh बैटरी और स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 प्रोसेसर है। ...और पढ़ें

Oppo का 7,000 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन लॉन्च, 12GB तक RAM और स्नैपड्रगन प्रोसेसर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। ओप्पो ने Oppo Reno 13A के सक्सेसर के तौर पर ऑल न्यू Oppo Reno 15A 5G लॉन्च कर दिया है। हालांकि कंपनी ने इस फोन को कुछ चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में ही पेश किया है। डिवाइस तीन कलर और दो RAM व स्टोरेज ऑप्शन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। फोन में दमदार क्वालकॉम स्नैपड्रगन 6 सीरीज प्रोसेसर मिल रहा है, जिसके साथ 12GB तक RAM मिल रही है।
इतना ही नहीं इस फोन में 7,000mAh की बैटरी, 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप भी मिल रहा है। फोन में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। चलिए फोन के अन्य फीचर्स जानने से पहले इसकी कीमत जान लेते हैं...
Oppo Reno 15A 5G की कीमत और उपलब्धता
कीमत की बात करें तो जापान में Oppo Reno 15A 5G के बेस वेरिएंट की कीमत JPY 64,800 यानी लगभग 38,000 रुपये है जिसमें 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है। जबकि फोन के टॉप-एंड 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत JPY 76,800 यानी लगभग 45,000 रुपये है। डिवाइस अभी Oppo Japan के ऑनलाइन स्टोर पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। फोन को आप Afterglow Pink, Aurora Blue और Twilight Navy कलर में खरीद सकते हैं।
Oppo Reno 15A 5G के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 6.6-इंच का Full-HD+ 10-बिट AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है। साथ ही फोन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट और 1,400 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस भी मिल रही है।
खबरें और भी
फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 + IP69 रेटिंग ऑफर करता है। फोन में Qualcomm का ऑक्टा-कोर Snapdragon 6 Gen 1 चिपसेट भी मिल रहा है। डिवाइस में Adreno 710 GPU, 12GB तक LPDDR4x RAM और 256GB तक UFS 3.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज भी मिल रही है।
Oppo Reno 15A 5G के कैमरा स्पेक्स
फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ 50-मेगापिक्सल (f/1.8) का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है। साथ ही फोन में 112-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 8-मेगापिक्सल (f/2.2) का अल्ट्रावाइड लेंस भी मिल रहा है।
फोन में 2-मेगापिक्सल (f/2.4) का मैक्रो सेंसर भी दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में सामने की तरफ 50-मेगापिक्सल (f/2.0) का फ्रंट-फेसिंग कैमरा भी मिल रहा है। इसके अलावा फोन में 7,000mAh की बैटरी, 80W (वायर्ड) और 50W (वायरलेस) फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है।