Oppo के दो नए 5G फोन: 200MP कैमरा, 7,000 mAh बैटरी और पीछे चिपक जाएगी डिस्प्ले भी
ओप्पो जल्द ही भारत में अपनी रेनो 16 सीरीज लॉन्च करने जा रहा है, जिसमें रेनो 16 प्रो और रेनो 16 मॉडल शामिल हैं। ...और पढ़ें

Oppo के दो नए 5G फोन: 200MP कैमरा, 7,000 mAh बैटरी और पीछे चिपक जाएगी डिस्प्ले भी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। ओप्पो ने कुछ वक्त पहले अपनी रेनो सीरीज के दो नए फोन चीन में लॉन्च किया थे जिसे अब कंपनी भारत में भी पेश करने जा रही है। कंपनी इन डिवाइस को ओप्पो रेनो 16 प्रो और रेनो 16 के नाम से पेश कर सकती है।
नए हैंडसेट के साथ कंपनी ओप्पो एनको एयर 5एस बड्स और एक नए ओप्पो बबल एक्सेसरी यानी चिपकने वाली सेकेंडरी डिस्प्ले को भी पेश कर सकती है। स्मार्टफोन निर्माता ने इन सभी प्रोडक्ट्स को एक पोस्ट में टीज किया है। इसके अलावा आगामी स्मार्टफोन के लिए दो अलग अलग माइक्रोसाइट अब देश में लाइव हो गई हैं।
Oppo Reno 16 Series जल्द होगी लॉन्च
टेक दिग्गज ने हाल ही में X पर एक पोस्ट में घोषणा की है कि नई ओप्पो रेनो 16 सीरीज जल्द ही भारत में लॉन्च की जाएगी। आगामी लाइनअप के लॉन्च को टीज करने वाले पोस्टर से यह भी पता चलता है कि कंपनी फोन के साथ दो और डिवाइस पेश करेगी।
Oppo Reno 16 सीरीज के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
Oppo Reno 16 सीरीज के स्पेसिफिकेशन्स चीनी वेरिएंट जैसे हो सकते हैं। ओप्पो रेनो 16 प्रो में 6.78-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स पीक ब्राइटनेस तक ऑफर कर सकता है। जबकि स्टैंडर्ड मॉडल में 6.32-इंच 1.5K OLED डिस्प्ले मिल सकता है।
खबरें और भी
सीरीज के प्रो मॉडल रेनो 16 प्रो ऑक्टा कोर मीडियाटेक 9500s चिपसेट से लैस हो सकता है, जिसके साथ 7,000mAh की बैटरी मिल सकती है। जबकि रेनो 16 में ऑक्टा कोर मीडियाटेक 8550 चिपसेट मिल सकता है। इस मॉडल में 6,700mAh की बैटरी मिल सकती है। दोनों डिवाइस धूल और पानी से बचाव के लिए IP69K रेटिंग ऑफर करेंगे।
Oppo Reno 16 सीरीज के संभावित कैमरा स्पेक्स
फोटोग्राफी के लिए ओप्पो रेनो 16 सीरीज में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है, जहां 200-मेगापिक्सल (f/1.8) प्राइमरी कैमरा, 50-मेगापिक्सल (f/2.0) अल्ट्रावाइड लेंस और 50-मेगापिक्सल (f/2.8) पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिल सकता है। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में सामने की तरफ 50-मेगापिक्सल (f/2.0) का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।
सीरीज के साथ ओप्पो Enco Air 5s लॉन्च होने की उम्मीद है। इसके साथ कंपनी ओप्पो बबल एक्सेसरी को भी पेश कर सकती है जो एक तरह से सेकेंडरी डिस्प्ले होगी।
यह भी पढ़ें- Oppo के तीन नए 5G फोन: 200MP कैमरा और MediaTek प्रोसेसर समेत कई बेहतरीन फीचर्स