Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    7000mAh बैटरी वाला Poco M8s 5G लॉन्च, Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट के साथ 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा भी

    Updated: Tue, 21 Apr 2026 02:00 PM (IST)

    Poco M8s 5G स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो गया है, जिसमें डुअल रियर कैमरा और 7000mAh की बैटरी है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Poco M8s 5G स्मार्टफोन ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो गया है। Xiaomi के सब-ब्रांड पोको का यह फोन दो कलर ऑप्शन में लाया गया है। Poco M8s 5G स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है। इसके साथ ही यह फोन क्वालकॉम के  चिपसेट के साथ मार्केट में उतारा गया है। यह फोन 7,000mAh की बैटरी और 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ आता है।

    Poco M8s 5G की कीमत

    Poco M8s 5G स्मार्टफोन का बेस वेरिएंट 6 जीबी की रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ 189 डॉलर (करीब 18,000 रुपये) की कीमत में लाया गया है। इसके साथ दूसरा वेरिएंट 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा, जिसकी कीमत 219 डॉलर (करीब 20,000 रुपये) है। हालांकि ये कीमत अर्ली बर्ड प्राइस है। Poco के इस फोन को रिटेल स्टोरी और ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है। यह फोन ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में लाया गया है।

    Poco M8s 5G की स्पेसिफिकेशन

    Poco M8s 5G स्मार्टफोन को डुअल-सिम कनेक्टिविटी के साथ पेश किया गया है। इसमें 6.9-इंच की Full-HD+ (1,080 x 2,340 पिक्सल) 8-bit DotDisplay, 144Hz तक रिफ्रेश रेट, 374 ppi पिक्सल डेंसिटी, 288Hz तक टच सैंपलिंग रेट, 850 निट्स तक पीक ब्राइटनेस के साथ लाया गया है। यह TÜV Rheinland Low Blue Light, Circadian Friendly, और Flicker Free सर्टिफिकेशन के साथ आता है। पोको का यह फोन एंड्रॉयड 15 पर आधारित Xiaomi के HyperOS 2 पर रन करता है।

    pocom8s 5g

    Poco M8s 5G स्मार्टफोन क्वालकॉम के Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट के साथ मार्केट में उतारा गया है। ग्राफिक्स सपोर्ट के लिए इस फोन में Adreno GPU दिया गया है। यह फोन 8 जीबी तक की LPDDR4x और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज के साथ आता है। फोन की स्टोरेज MicroSD की मदद से 2TB तक बढ़ाई जा सकती है। यह फोन IP64 रेटिंग के साथ आता है।

    फोटोग्राफी की बात करें तो Poco M8s 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन का प्राइमरी कैमरा 50-मेगापिक्सल है। फिलहाल सेकेंडरी कैमरा की डिटेल्स सामने नहीं आई हैं। फोन में सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

    Poco M8s 5G स्मार्टफोन में 7,000mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 18W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, Bluetooth 5.1, Wi-Fi, GPS, GLONASS, Galileo, और BeiDou का सपोर्ट मिलता है। इसके साथ ही फोन साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंरर और आईआर ब्लास्टर जैसे सेंसर भी दिए गए हैं।

    यह भी पढ़ें- 9,000mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग वाले दो नए 5G फोन की सेल आज से, 12GB तक RAM भी