Trending

    POCO के दो नए 5G फोन: 9000mAh बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग समेत कई बेहतरीन फीचर्स

    Updated: Mon, 09 Mar 2026 04:00 PM (IST)

    पोको ने अपने दो नए 5G स्मार्टफोन, POCO X8 Pro और POCO X8 Pro Max की लॉन्च डेट 17 मार्च कन्फर्म कर दी है। ये फोन ग्लोबल और भारतीय बाजार में एक साथ लॉन् ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    POCO के दो नए 5G फोन: 9000mAh बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग समेत कई बेहतरीन फीचर्स 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। पोको काफी वक्त से अपने नए स्मार्टफोन्स को लगातार टीज कर रहा है। आखिरकार अब कंपनी ने अपने दो नए अपकमिंग डिवाइस की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। जी हां, पोको अगले हफ्ते 17 मार्च को ग्लोबल मार्केट और भारत में अपने दो नए फोन POCO X8 Pro और POCO X8 Pro Max 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है।

    हालांकि कंपनी ने अभी तक दोनों डिवाइस के फीचर्स का खुलासा नहीं किया है लेकिन आने वाले दिनों में हमें दोनों डिवाइस से जुड़ी बाकी डिटेल्स भी देखने को मिल सकती हैं। कंपनी ने डिवाइस के लॉन्च से पहले टीजर इमेज में X8 Pro को वाइट कलर में और X8 Pro Max को ब्लैक कलर में टीज किया है, दोनों में मेटल फ्रेम और डुअल रियर कैमरे देखने को मिल रह हैं।

    इतना ही नहीं POCO Global ने हाल ही में X8 Pro के लिए Dimensity 8500 Ultra और X8 Pro Max के लिए Dimensity 9500s की पुष्टि की है, जिससे ये भारत में इन चिपसेट वाले पहले डिवाइस होंगे।

    POCO X8 Pro के संभावित फीचर्स

    कुछ हालिया रिपोर्ट्स से पता चलता है कि पोको के X8 Pro में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.59-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है। इसके साथ ही फोन में OIS के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलने की उम्मीद है। साथ ही फोन में IP69K रेटिंग और 20MP फ्रंट कैमरा भी मिल सकता है।

    डिवाइस 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ 6500mAh की बैटरी ऑफर कर सकता है। हालांकि ये बैटरी साइज ग्लोबल वर्शन के लिए हो सकती है और इंडियन वेरिएंट में REDMI Turbo 5 की तरह 7560mAh की बैटरी मिल सकती है।

    POCO X8 Pro Max के संभावित फीचर्स

    दूसरी तरफ X8 Pro Max में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.83-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है। इस फोन में भी OIS के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा और 20MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। ये डिवाइस भी REDMI Turbo 5 MAX की तरह 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ 9000mAh की बैटरी ऑफर कर सकता है।

    यह भी पढ़ें- 9,020mAh बैटरी और 165Hz डिस्प्ले वाला नया 5G फोन, Android 16 के साथ स्नैपड्रैगन चिपसेट भी