Realme का 7,000mAh बैटरी वाला 5G फोन जल्द आएगा, MediaTek प्रोसेसर और 144Hz डिस्प्ले भी
Realme जल्द ही भारत में 7,000mAh बैटरी और MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर के साथ Realme 16x 5G लॉन्च करेगा। इस फोन में 144Hz डिस्प्ले, 50MP कैमरा और ...और पढ़ें
-1785308096570_m.webp)
Realme का 7,000mAh बैटरी वाला 5G फोन जल्द आएगा, MediaTek प्रोसेसर और 144Hz डिस्प्ले भी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Realme जल्द ही अपना एक और नया 5G फोन लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी इस डिवाइस को Realme 16x 5G के नाम से पेश कर सकती है। फोन को हाल ही में BIS सर्टिफिकेशन भी मिला है। डिवाइस के स्टोरेज और कलर वैरिएंट्स की जानकारी भी ऑनलाइन सामने आ गई है। इसी बीच अब एक नई रिपोर्ट में भारतीय बाजार के लिए Realme 16x 5G की मुख्य स्पेसिफिकेशन्स सामने आई हैं।
बता दें कि ये हैंडसेट दूसरे मार्केट में पहले ही लॉन्च हो चुका है, लेकिन इंडियन वेरिएंट में सिर्फ बैटरी का फर्क होगा। Realme 16x 5G को यहां कंपनी बड़ी 7,000mAh बैटरी के साथ पेश कर सकती है। चलिए इस अपकमिंग डिवाइस के फीचर्स पर नजर डालते हैं...
Realme 16x 5G के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो PassionateGeekz की X पर एक पोस्ट के मुताबिक Realme 16x 5G के भारतीय वैरिएंट में 7,000mAh की बैटरी मिल सकती है। ये बैटरी ग्लोबल वैरिएंट की तुलना में थोड़ी बड़ी है, जिसमें 6,600mAh की बैटरी है।
फोन बजट सेगमेंट में आ रहा है, इसलिए 7,000mAh की बैटरी कैपेसिटी एक दिन से ज्यादा और शायद उससे भी ज्यादा वक्त तक इस्तेमाल के लिए काफी होनी चाहिए। साथ ही हैंडसेट में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है।
खबरें और भी
फोन को पावर देने के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट मिल सकता है, जो कैज़ुअल गेमिंग, मल्टीटास्किंग, सोशल मीडिया वगैरह के लिए भरोसेमंद परफॉर्मेंस दे सकता है।
Realme 16x 5G के संभावित कैमरा स्पेक्स
फोटोग्राफी के लिए Realme के इस अपकमिंग डिवाइस में 50MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। हैंडसेट में 144Hz डिस्प्ले और Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम भी मिल सकता है। कंपनी फोन का एक टीजर इमेज भी शेयर किया है जिसमें इसका डिजाइन दिखाया गया है।
स्मार्टफोन को वर्टिकल कैमरा डिजाइन और सेंसर के चारों ओर LED रिंग दिख रहा है। उम्मीद है कि फोन को Endurance Brown और Glory White कलर में लॉन्च किया जाएगा। डिवाइस कुल तीन मेमोरी वैरिएंट्स 4GB + 128GB, 6GB + 128GB, और 6GB + 256GB में आ सकता है। नया फोन इस लाइनअप में एक किफायती ऑप्शन के तौर पर लॉन्च होने की उम्मीद है।