Realme का 7000 mAh बैटरी वाला 5G फोन सिर्फ ₹14,999 में, 144Hz डिस्प्ले और AI कैमरा भी
Realme Neo 100 Lite 5G स्मार्टफोन Amazon पर ₹14,999 में उपलब्ध है, जिसमें 7000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले जैसे फीचर्स हैं। यह फोन 5G कनेक्टिविटी और 13 ...और पढ़ें

Realme का 7000 mAh बैटरी वाला 5G फोन सिर्फ ₹14,999 में, 144Hz डिस्प्ले और AI कैमरा भी
HighLights
Realme Neo 100 Lite 5G अब ₹14,999 में Amazon पर।
7000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ बेहतरीन परफॉरमेंस।
ऑक्टा-कोर 5G चिपसेट और 13MP AI कैमरा भी मौजूद।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप भी लगभग ₹15,000 के बजट में 7000mAh बैटरी वाला 5G स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Realme Neo 100 Lite 5G फोन आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। इस फोन में न सिर्फ बड़ी बैटरी मिल रही है, बल्कि इसमें अल्ट्रा-स्मूथ 144Hz डिस्प्ले और ऑक्टा-कोर 5G चिपसेट भी मिल रहा है।
साथ ही फोन में कई और खास फीचर्स भी हैं जो इसे इस प्राइस रेंज में खास बनाते हैं। आइए, इस शानदार स्मार्टफोन डील के बारे में और विस्तार से जानते हैं...
Realme Neo 100 Lite 5G पर डिस्काउंट ऑफर
Amazon पर इस Realme फोन की कीमत वैसे तो ₹24,999 है, लेकिन अभी आप इसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से ₹14,999 में खरीद सकते हैं। फोन पर Amazon Pay ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर 5% तक का कैशबैक भी मिल रहा है, जिससे फोन की कीमत और कम हो जाएगी। साथ ही डिवाइस पर नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी है, जहां से आप ₹486 से शुरू होने वाली किश्तों पर फोन खरीद सकते हैं।
साथ ही फोन पर खास एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है, जहां से आप अपने पुराने फोन के बदले में ₹14,100 तक का एक्सचेंज डिस्काउंट भी ले सकते हैं। हालांकि ये एक्सचेंज वैल्यू पूरी तरह से आपके पुराने फोन की कंडीशन पर डिपेंड करेगी।

Realme Neo 100 Lite 5G के स्पेसिफिकेशन्स
Realme का ये एक एंट्री-लेवल 5G स्मार्टफोन है जो खास तौर पर बैटरी लाइफ और स्मूद डिस्प्ले पर फोकस करता है। फोन में 6.8-इंच की बड़ी HD+ LCD स्क्रीन है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz तक है, जिससे UI नेविगेशन बहुत स्मूद रहता है। इसकी पीक ब्राइटनेस 900 निट्स तक है, जिससे इसे बाहर इस्तेमाल करना आसान हो जाता है।
खबरें और भी
इसकी खासियतों में 7,000mAh की बड़ी बैटरी और 5G-सपोर्ट वाला MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट भी शामिल है। इसके अलावा फोन में 13MP AI रियर कैमरा और 5MP फ्रंट सेल्फी कैमरा है।
यह भी पढ़ें- Realme का 8,000 mAh बैटरी वाला 5G फोन आज होगा लॉन्च, 14GB तक RAM और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी