Realme का 7000 mAh बैटरी वाला 5G फोन सिर्फ ₹22,799 में, 6.77 इंच डिस्प्ले और Mediatek प्रोसेसर
Realme P4 5G स्मार्टफोन अब ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर भारी डिस्काउंट के साथ ₹22,799 में उपलब्ध है। इसमें 7000 mAh की दमदार बैटरी, 6.77 इंच का डिस्प्ले और ...और पढ़ें

Realme का 7000 mAh बैटरी वाला 5G फोन सिर्फ ₹22,799 में, 6.77 इंच डिस्प्ले और Mediatek प्रोसेसर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी काफी वक्त से 25 हजार रुपये से कम में कोई बड़ी बैटरी वाला 5G फोन खरीदने की सोच रहे हैं? अगर हां तो Realme P4 5G आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इस फोन पर ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म शानदार डिस्काउंट ऑफर कर रहा है। फोन पर खास बैंक और एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है।
डिवाइस में 7000 mAh बैटरी, 6.77 इंच डिस्प्ले और Mediatek प्रोसेसर जैसे कई बेहतरीन फीचर्स भी मिल रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी इस फोन को खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले इस डील के बारे में जाने लें...
Realme P4 5G पर डिस्काउंट ऑफर
Realme के इस शानदार 5G फोन की कीमत वैसे तो 40,999 रुपये है लेकिन अभी ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म इस फोन को सिर्फ ₹23,999 में बिना किसी बैंक ऑफर के खरीदने का मौका दे रहा है जबकि बैंक ऑफर के साथ तो ये डील और भी खास बन जाती है।
फोन पर फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक और फ्लिपकार्ट SBI क्रेडिट कार्ड के साथ 1200 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है जिसके बाद तो इस फोन की कीमत सिर्फ ₹22,799 रह जाती है। डिवाइस पर 21,600 रुपये तक का एक्सचेंज वैल्यू भी मिल रहा है।
खबरें और भी

Realme P4 5G के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 6.77-इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिल रही है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz है, जिससे स्मूद स्क्रॉलिंग और शानदार कलर मिलते हैं। परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 7400 Ultra 5G चिपसेट मिल रहा है। डिवाइस मल्टीटास्किंग और गेमिंग को आसानी से संभाल लेगा।
कैमरा की बात करें तो फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस मिल रहा है, जबकि फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। हालांकि फोन की खास खूबी इसकी 7,000mAh की टाइटन बैटरी है जो 80W फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है।