Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Realme का 7000 mAh बैटरी वाला 5G फोन सिर्फ ₹14,724 में, MediaTek प्रोसेसर और 144Hz डिस्प्ले भी

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 05:00 PM (IST)

    Realme P4 Lite 5G स्मार्टफोन बैंक ऑफर्स के बाद ₹14,724 की प्रभावी कीमत पर उपलब्ध है। इसमें 7000mAh बैटरी, MediaTek प्रोसेसर और 144Hz डिस्प्ले जैसे दमद ...और पढ़ें

    Realme का 7000 mAh बैटरी वाला 5G फोन सिर्फ ₹14,724 में, MediaTek प्रोसेसर और 144Hz डिस्प्ले भी

    Realme का 7000 mAh बैटरी वाला 5G फोन सिर्फ ₹14,724 में, MediaTek प्रोसेसर और 144Hz डिस्प्ले भी


    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी 15 हजार रुपये से कम बजट में बड़ी बैटरी और दमदार परफॉर्मेंस वाला 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं? अगर हां तो Realme का realme P4 Lite 5G आपके लिए शानदार ऑप्शन साबित हो सकता है। जी हां, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर चल रहे ऑफर्स और बैंक डिस्काउंट के बाद यह स्मार्टफोन सिर्फ ₹14,724 की प्रभावी कीमत में मिल रहा है।

    फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी मिल रही है। साथ ही इसमें MediaTek प्रोसेसर, 144Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और कई AI फीचर्स भी मिल रहे हैं, जो इसे इस प्राइस रेंज में एक आकर्षक डील बनाते हैं। चलिए इसके बारे में जानते हैं...

    Realme P4 Lite 5G पर डिस्काउंट ऑफर

    Realme के इस शानदार 5G फोन की कीमत वैसे तो 28,999 रुपये है लेकिन अभी आप इस डिवाइस को सिर्फ ₹15,499 में बिना किसी बैंक ऑफर के अपना बना सकते हैं, यानी डिवाइस पर सीधे 13,500 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है।

    बैंक ऑफर्स के साथ तो ये डील और भी खास हो जाती है जहां फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक और फ्लिपकार्ट SBI क्रेडिट कार्ड के साथ तो 775 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इस बैंक ऑफर के बाद फोन की कीमत सिर्फ ₹14,724 रह जाती है।

    खबरें और भी

    Realme P4 Lite 5G के स्पेसिफिकेशन्स

    स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Realme P4 Lite 5G में सबसे खास इसकी 7,000mAh टाइटन बैटरी है, जो आसानी से एक दिन से ज्यादा चलती है। इसके साथ ही फोन में बहुत स्मूथ 144Hz 6.8-इंच डिस्प्ले भी मिल रही है। डिवाइस में MediaTek Dimensity 6300 5G चिपसेट और बड़े 5,300mm² एयरफ्लो VC कूलिंग सिस्टम भी मिल रहा है।

    यह प्रोसेसर रोजाना के इस्तेमाल में बहुत अच्छी परफॉर्मेंस ऑफर करता है। साथ ही, यह मॉडर्न Android 16 सॉफ्टवेयर के साथ आता है, फोन में IP64 वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंस है और इसमें क्रिएटिव वीडियो मोड वाला 13MP AI कैमरा सिस्टम भी है।

    यह भी पढ़ें- Vivo के 7,200 mAh बैटरी वाले फ्यूजन रेड 5G फोन की सेल आज से, MediaTek प्रोसेसर और 6.76-इंच डिस्प्ले