RedMagic के दो नए 5G फोन इस दिन आएंगे, 8000mAh बैटरी के साथ मिलेगा डुअल-कूलिंग सिस्टम भी
RedMagic 18 मई को चीन में अपनी नई 11S Pro सीरीज लॉन्च करने जा रहा है, जिसमें 11S Pro और 11S Pro+ मॉडल शामिल होंगे। ...और पढ़ें

RedMagic के दो नए 5G फोन इस दिन आएंगे, 8000mAh बैटरी के साथ मिलेगा डुअल-कूलिंग सिस्टम भी

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। RedMagic जल्द ही अपने दो नए 5G फोन लॉन्च करने जा रहा है। जी हां, कंपनी ने हाल ही में कन्फर्म किया है कि 18 मई को चीन में REDMAGIC 11S Pro सीरीज लॉन्च होगी। इस सीरीज में REDMAGIC 11S Pro और 11S Pro+ मॉडल शामिल होगा। साथ ही कंपनी ने लॉन्च से पहले डिवाइस के डिजाइन का भी खुलासा कर दिया है।
ये डिवाइस 11 Pro सीरीज के फैमिली-स्टाइल ड्यूटेरियम-ब्लेडेड ट्रांसपेरेंट डिजाइन और डुअल-कूलिंग सिस्टम के साथ आएंगे। कंपनी इन डिवाइस को 'सिल्वर विंग' और 'डार्क नाइट' दो कलर में पेश कर सकती है। चलिए जानते हैं कि इन दोनों गेमिंग डिवाइस में क्या-क्या खास देखने को मिल सकता है।
RedMagic 11S Pro सीरीज के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
कंपनी ने नई सीरीज के लॉन्च से पहले ही कन्फर्म कर दिया है कि RedMagic 11S Pro सीरीज के डिवाइस 'ओवरक्लॉक्ड Snapdragon 8 Elite Gen 5 Leading Edition' से लैस होंगे। साथ ही इन डिवाइस में एक एक्टिव कूलिंग फैन और वॉटर कूलिंग डिजाइन देखने को मिलेगा। इसके साथ ही ये फोन्स 2K 144Hz सुपर-रिज़ॉल्यूशन और सुपर-फ्रेम वाले मोबाइल गेम्स को सपोर्ट करेंगे।
सीरीज के RedMagic 11S Pro+ की एक पिछली Geekbench 6 लिस्टिंग में डिवाइस का सिंगल-कोर स्कोर सामने आया है जो 4010 और मल्टी-कोर स्कोर 11187 बताया जा रहा है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि ये पहला ऐसा Android डिवाइस है जिसका Geekbench 6 सिंगल-कोर टेस्टिंग में 4000+ का स्कोर हासिल करने का बेंचमार्क रिकॉर्ड बनाया है।
खबरें और भी
RedMagic 11S Pro सीरीज में और क्या खास?
रिपोर्ट्स से पता चलता है कि REDMAGIC 11S Pro+ में 6.85-इंच का 1.5K 144Hz AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। साथ ही फोन में 7500mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग और 80W वायरलेस चार्जिंग मिल सकती है। जबकि REDMAGIC 11 Pro में 8000mAh की बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग की सुविधा मिल सकती है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।