Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Redmi Note 17 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, 8,000 mAh की बैटरी के साथ मिलेगा 7 इंच का बड़ा डिस्प्ले

    Updated: Mon, 13 Jul 2026 06:30 PM (IST)

    Xiaomi Redmi Note 17 5G सीरीज भारत में लॉन्च होने की तैयारी में है, जिसके स्पेसिफिकेशन्स और कलर ऑप्शन सामने आए हैं। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. Redmi Note 17 5G भारत में जल्द लॉन्च, स्पेसिफिकेशन्स लीक।

    2. 6GB RAM, 128GB स्टोरेज, ब्लू और डार्क नाइट कलर विकल्प।

    3. स्नैपड्रैगन 4 जेन 4, 8000mAh बैटरी, 50MP कैमरा संभावित।

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Xiaomi इन दिनों अपनी पॉपुलर स्मार्टफोन सीरीज Redmi Note 17 5G के लॉन्च की तैयारी कर रहा है। यह फोन सबसे पहले चीन में लॉन्च होगा। इसके बाद कंपनी इसे ग्लोबल मार्केट में लेकर आएगी। अब रेडमी के अपकमिंग स्मार्टफोन के इंडिया वेरिएंट को लेकर डिटेल्स सामने आ रहे हैं। इंडियन टिपस्टर अभिषेक यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसे लेकर डिटेल शेयर की हैं।

    रिपोर्ट्स की मानें तो Redmi Note 17 5G स्मार्टफोन भारत में 6GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जा सकता है। संभव है कि शाओमी का यह फोन भारत में और भी रैम और स्टोरेज के ऑप्शन में बिक्री के लिए उपलब्ध हो सकता है। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि यह फोन ब्लू और डार्क नाइट कलर ऑप्शन में इंडियन मार्केट में आ सकता है। रेडमी ने फिलहाल अपने अपकमिंग फोन के इंडिया लॉन्च को लेकर कुछ भी डिटेल्स शेयर नहीं किए हैं।

    Redmi Note 17 5G में क्या होगा खास?

    Redmi की Note 17 सीरीज चीन में कल 14 जुलाई को लॉन्च हो रही है। कंपनी अब तक इसके डिजाइन और बैटरी डिटेल्स की जानकारी ऑफिशियल कर चुकी है। रेडमी ने पिछले साल Note 15 सीरीज लॉन्च की थी। अब Note 16 को स्किप कर कंपनी Note 17 को रिलीज कर रही है।

    Redmi ने इस सीरीज के दो स्मार्टफोन Note 17 और Note 17 Pro के डिजाइन पहले ही शेयर कर दिए हैं। दोनों स्मार्टफोन के बैक पैनल में एक जैसा कैमरा मॉड्यूल मिलेगा, जो टॉप लेफ्ट कॉर्नर में होंगे। इससे पहले Note 15 सीरीज में कैमरा मॉड्यूल फोन के सेंटर में दिया गया था।

    redmi note17

    Redmi Note 17 के बारे में सामने आ रही डिटेल्स में दावा किया जा रहा है कि यह फोन क्वालकॉम के Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट के साथ मार्केट में लाया जा सकता है। इसके साथ ही फोन में 7-इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले मिलेगा। इस फोन में 8,000mAh की बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। अपकमिंग रेडमी Note 17 Pro के बारे में दावा किया जा रहा है कि इसमें Snapdragon 6s Gen 4 चिप के साथ 9000mAh की बैटरी और 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

    खबरें और भी

    इंडियन मार्केट में कब होगा लॉन्च

    रेडमी ने फिलहाल नोट 17 सीरीज के इंडिया लॉन्च को लेकर कुछ भी जानकारी शेयर नहीं की है। यह फोन भारत में चीन में लॉन्च के बाद ही पेश किया जाएगा। भारत में लॉन्च होने वाले रेडमी नोट सीरीज के स्पेसिफिकेशन्स चाइनीज वेरिएंट जैसे ही होंगे।