7600mAh की बैटरी वाला Redmi का नया टैबलेट लॉन्च, 9.7-इंच 2K डिस्प्ले से है लैस; कीमत करीब 15,000 रुपये
Redmi Pad 2 SE 4G को चीन में लॉन्च किया गया है। ये साल 2024 में लॉन्च हुए Redmi Pad SE का सक्सेसर है। इसमें 7,600mAh की बैटरी दी गई है। ...और पढ़ें

Redmi Pad 2 SE 4G को चीन में लॉन्च किया गया है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Redmi Pad 2 SE 4G चीन में लॉन्च हो गया है। ये नया टैबलेट Redmi Pad SE का अगला वर्जन है, जिसे 2024 में लॉन्च किया गया था। ये Qualcomm के Snapdragon 6s 4G Gen 2 चिपसेट पर चलता है, जिसमें 6GB RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है। Redmi Pad 2 SE 4G में 9.7-इंच का डिस्प्ले है जिसका रेजोल्यूशन 2K है और इसमें 7,600mAh की बैटरी है जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। Redmi Pad 2 SE 4G अभी चीन में दो कलर ऑप्शन में बिक्री के लिए उपलब्ध है।
Redmi Pad 2 SE 4G की कीमत और उपलब्धता
Redmi Pad 2 SE की कीमत CNY 1,099 (लगभग 15,000 रुपये) है, जो इसके सिंगल 6GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल के लिए है। ये चीन में उपलब्ध है। ग्राहक Redmi Pad 2 SE को डार्क ग्रे और सिल्वर (चाइनीज से ट्रांसेलेटेड) कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।
Redmi Pad 2 SE 4G के स्पेसिफिकेशन्स
Redmi Pad 2 SE 4G, Xiaomi HyperOS 3 पर चलता है। इसमें 9.7-इंच का 2K (1,280) LCD डिस्प्ले है, जिसकी पिक्सल डेंसिटी 250ppi, आस्पेक्ट रेश्यो 16:10 और रिफ्रेश रेट 120Hz तक है। इस डिस्प्ले का टच सैंपलिंग रेट 180Hz और पीक ब्राइटनेस 600 nits है।
ये नया टैबलेट Snapdragon 6s 4G Gen 2 चिपसेट पर चलता है, जो 6nm प्रोसेस पर बना है और इसके साथ Adreno 610 GPU दिया गया है। Redmi Pad 2 SE 4G में 6GB LPDDR4X RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है।
कैमरे की बात करें तो, Redmi Pad 2 SE 4G में 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। सामने की तरफ 5-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें Hi-Res Audio और Dolby Atmos के साथ स्टीरियो क्वाड स्पीकर दिए गए हैं। इस ऑडियो सेटअप में कस्टमाइज़ेबल साउंड इफेक्ट और कई EQ प्रीसेट मिलते हैं।
कनेक्टिविटी के लिए, Redmi Pad 2 SE 4G में डुअल-बैंड Wi-Fi 5, Bluetooth 5.0, 3.5mm ऑडियो जैक और USB Type-C पोर्ट का सपोर्ट है। इसमें एक एक्सेलेरोमीटर और एक हॉल सेंसर भी दिया गया है।
Redmi Pad 2 SE 4G में 7,600mAh की बैटरी है, जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस टैबलेट के साथ 15W का चार्जर भी मिलता है। कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर इसकी बैटरी 15 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक टाइम और 70.2 दिनों तक का स्टैंडबाय टाइम दे सकती है। इसका डायमेंशन 226.51x147.97x7.4mm है और इसका वजन 406g है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।