Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    10,000 mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हो सकती है Redmi Turbo 6 सीरीज, Mediatek SoC के साथ मिलेगी बड़ी डिस्प्ले

    Updated: Mon, 13 Jul 2026 08:30 PM (IST)

    Redmi Turbo 6 सीरीज पर काम कर रहा है, जिसमें 7 इंच डिस्प्ले, 10,000 mAh बैटरी और Dimensity 8-सीरीज प्रोसेसर मिल सकता है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Redmi इन दिनों Redmi Turbo 6 सीरीज पर काम कर रहा है। शाओमी के सब-ब्रांड ने पिछले साल चीन में Redmi Turbo 5 और Turbo 5 Max को लॉन्च किया था। उम्मीद है कि शाओमी का सब-ब्रांड रेडमी इस साल भी इस सीरीज के दोनों स्टेंडर्ड और मैक्स वेरिएंट लॉन्च करेगा। अब रेडमी के इस स्मार्टफोन को लेकर ऑनलाइन डिटेल सामने आए हैं।

    Redmi Turbo 6 सीरीज के संभावित फीचर्स

    टिपस्टर Smart Pikachu ने अपकमिंग Redmi Turbo 6 सीरीज के बारे में डिटेल्स शेयर किए हैं। रेडमी का यह फोन 7-इंच की बड़ी डिस्प्ले के साथ लॉन्च हो सकता है। इसके साथ ही यह फोन 10,000 mAh की बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च किया जा सकता है। Redmi Turbo 6 स्मार्टफोन के बारे में टिपस्टर ने दावा किया है कि इसमें मीडियाटेक का Dimensity 8-सीरीज का प्रोसेसर मिल सकता है।

    रिपोर्ट्स की मानें तो रेडमी के टर्बो सीरीज के अपकमिंग फोन के बारे में बताया जा रहा है कि यह मीडियाटेक के Dimensity 8600 चिपसेट के साथ आ सकता है। मीडियाटेक का यही प्रोसेसर हमें Honor Power 3 स्मार्टफोन में देखने को मिला था। ऑनर का यह फोन 12,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया गया था।

    Redmi Turbo 6 Max स्मार्टफोन की बात करें तो इसमें मीडियाटेक के Dimensity 9-सीरीज वाला चिपसेट मिल सकता है। उम्मीद है कि फोन के मैक्स वेरिएंट में Dimensity 9600s प्रोसेसर मिल सकता है। फिलहाल कंपनी की ओर से कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया गया है। पिछली रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि Turbo 6 Max स्मार्टफोन 2K रेजोल्यूशन वाले डिस्प्ले के साथ लाया जा सकता है।

    खबरें और भी

    Redmi Turbo 6 सीरीज के बारे में बताया जा रहा है कि यह फोन अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ल फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आ सकता है। इसके साथ ही फोन में मेटल फ्रेम दिया जा सकता है। यह फोन IP68/IP69 रेटिंग के साथ लाया जा सकता है। उम्मीद है रेडमी का यह फोन जनवरी 2027 में रिलीज किया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें- 8,000 mAh की बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च होगा Redmi Note 17, 14 जुलाई को करेगा एंट्री