Samsung ने इस Galaxy सीरीज के लिए बदली सिक्योरिटी अपडेट पॉलिसी, कहीं आपका फोन भी तो लिस्ट में नहीं?
सैमसंग ने Galaxy S21 सीरीज के लिए अपडेट पॉलिसी में बदलाव किया है। इस सीरीज में Galaxy S21 Galaxy S21 Plus और Galaxy S21 Ultra मॉडल शामिल हैं। सैमसंग के इन स्मार्टफोन के लिए पहले हर महीने सिक्योरिटी अपडेट रोलआउट किए जाते थे। अब कंपनी इनके लिए हर तीन महीने में एक बार सिक्योरिटी अपडेट जारी करेगी। इस फोन के लिए कंपनी 7 साल तक अपडेट रिलीज करेगी।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सैमसंग ने Galaxy S21 सीरीज के स्मार्टफोन्स के लिए अपडेट फ्रीक्वेंसी में बदलाव किया है। इस सीरीज में Galaxy S21, Galaxy S21 Plus, और Galaxy S21 Ultra मॉडल शामिल हैं। सैमसंग के इन स्मार्टफोन को अब सिक्योरिटी अपडेट हर तीसरे महीने पर मिलेंगे। इससे पहले इन स्मार्टफोन के लिए कंपनी हर महीन सिक्योरिटी अपडेट रिलीज करती थी। सैमसंग अपने मोबाइल सिक्योरिटी वेबसाइट पर इसे लेकर जानकारी शेयर की है। कंपनी ने Galaxy S21 सीरीज के स्मार्टफोन जनवरी 2021 में लॉन्च की थी।
Galaxy S21 यूजर्स पर प्रभाव
सैमसंग Galaxy S21 सीरीज के स्मार्टफोन यूजर्स इसे प्रभावित होंगे। उन्हें अब सिक्योरिटी अपडेट हर महीने मिलने के बजाय हर तीन महीने में मिलेंगे। कंपनी ने इन स्मार्टफोन के लिए मंथली सिक्योरिटी अपडेट की फ्रीक्वेंसी बदल दी है। सैमसंग अपने नए स्मार्टफोन के लिए सात साल तक अपडेट रिलीज करने का वादा किया था। अब कंपनी गैलेक्सी एस21 सीरीज के साथ सिक्योरिटी अपडेट की फ्रीक्वेंसी क्वार्टली करने वाली है। यानी अब इस स्मार्टफोन सीरीज को तीन महीने में एक बार अपडेट मिलेगा।
Galaxy S21 सीरीज को जल्द मिलेगा OS अपडेट
Samsung Galaxy S21 सीरीज के स्मार्टफोन को सिक्योरिटी के साथ ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट भी मिलना है। कंपनी जल्द ही इस फोन के लिए One UI 7 अपडेट रोल आउट करेगी। सैमसंग ने कुछ हफ्तों पहले ही अपनी लेटेस्ट फ्लैगशिप Galaxy S25 सीरीज को लॉन्च किया है। इनमें Galaxy Galaxy S25, Galaxy S25 Plus, और Galaxy S25 Ultra स्मार्टफोन शामिल हैं। सैमसंग के इन फोन की ओपन बिक्री 7 फरवरी से शुरू होगी।
अपग्रेड करने का सही समय
अगर आप भी सैमसंग की गलेक्सी एस21 सीरीज के स्मार्टफोन यूज करते हैं और अपना डिवाइस अपग्रेडकरने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह बेस्ट समय है। ऐसे में आप बेस्ट वैल्यू और लेटेस्ट फीचर्स के लिए कंपनी की लेटेस्ट फ्लैगशिप Galaxy S25 सीरीज पर दांव लगा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Samsung जल्द लॉन्च कर सकता है अपना पहला ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन, Galaxy G Fold हो सकता है नाम
Galaxy S25 सीरीज की कीमत
सैमसंग Galaxy S25 सीरीज का वनीला वेरिएंट Galaxy S25 की शुरुआती कीमत 80 हजार रुपये है। इसके साथ ही फोन का दूसरा मॉडल Galaxy S25 Plus है। इस फोन को कंपनी ने करीब एक लाख रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है। वहीं बात करें सैमसंग के फ्लैगशिप Galaxy S25 Ultra स्मार्टफोन की तो इसे 1,29,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।