Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लिस्ट हो गई अपडेट, अब इन Samsung स्मार्टफोन्स को भी मिलेंगे AI वाले कई नए फीचर्स; ये रहे नाम

    Updated: Fri, 21 Mar 2025 01:04 PM (IST)

    सैमसंग ने अपने Android 15-बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम One UI 7 के रोलआउट की घोषणा हाल ही में की थी। पहले ये अपडेट चुनिंदा नए मॉडल्स तक सीमित था लेकिन अब कंपनी ने पुराने फोन्स और टैबलेट्स को भी सपोर्टेड लिस्ट में शामिल कर लिया है। सिंगापुर में रोलआउट अप्रैल से शुरू होगा जबकि भारत में कुछ यूजर्स को जल्द ही अपडेट मिलेगा।

    Hero Image
    Samsung ने One UI 7 के लिए डिवाइस एलिजिबिलिटी लिस्ट को बढ़ा दिया है।

     टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सैमसंग ने इस हफ्ते की शुरुआत में अपने Android 15-बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम (OS) One UI 7 के रोलआउट की आधिकारिक घोषणा की थी। अब कंपनी ने उन डिवाइसेज की लिस्ट को बढ़ा दिया है जो इस अपडेट को पाने के लिए एलिजिबल होंगे। पहले ये अपडेट सिर्फ Samsung Galaxy S23 सीरीज और नए मॉडल्स तक सीमित था, लेकिन अब साउथ कोरियन टेक्नोलॉजी दिग्गज ने Galaxy S22, Galaxy S21 सीरीज और कई दूसरे फोन्स को सपोर्टेड डिवाइसेज की लिस्ट में शामिल कर लिया है, जिससे ज्यादा यूजर्स Android 15 को एक्सीरिएंस कर सकेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सैमसंग ने बढ़ाई One UI 7 की एलिजिबिलिटी

    सैमसंग ने अपने न्यूज़रूम पोस्ट में ऐलान किया कि सिंगापुर में Galaxy S24 यूजर्स के लिए One UI 7 का रोलआउट 14 अप्रैल से शुरू होगा। इसके साथ ही ब्रांड ने उन स्मार्टफोन्स और टैबलेट्स की लिस्ट भी शेयर की जो Android 15-बेस्ड अपडेट के लिए एलिजिबल होंगे। इसमें नीचे बताए जा रहे डिवाइसेज शामिल हैं:

    Samsung Galaxy S Series

    • Galaxy S24 Series
    • Galaxy S24 FE
    • Galaxy S23 Series
    • Galaxy S23 FE
    • Galaxy S22 Series
    • Galaxy S21 Series
    • Galaxy S21 FE

    Samsung Galaxy Z Fold और Galaxy Z Flip Series

    • Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6
    • Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5
    • Galaxy Z Fold 4 और Galaxy Z Flip 4
    • Galaxy Z Fold 3 और Galaxy Z Flip 3

    Samsung Galaxy Tab Series

    • Galaxy Tab S10 Series
    • Galaxy Tab S9 Series
    • Galaxy Tab S9 FE Series
    • Galaxy Tab S8 Series
    • Galaxy Tab S6 Lite

    पहले सिर्फ Galaxy S23 Series, Galaxy Z Fold 5 और Galaxy Z Flip 5, Galaxy Tab S9 Series और नए मॉडल्स को One UI 7 मिलने की पुष्टि हुई थी। लेकिन सिंगापुर में अपडेट के रोलआउट की घोषणा के बाद एलिजिबिलिटी लिस्ट को बढ़ाया गया है, जो Galaxy S24 Series से शुरू होगा। ब्रांड ने अभी बाकी Galaxy डिवाइसेज के लिए रोलआउट डेट की पुष्टि नहीं की है। वहीं, भारत में Samsung Galaxy S24 Series, Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 यूजर्स को 7 अप्रैल से अपडेट मिलना शुरू हो जाएगा।

    One UI 7 अपडेट को पहली बार जनवरी में Galaxy S25 सीरीज के साथ पेश किया गया था। ये विजुअल एन्हांसमेंट्स के साथ ज्यादा कस्टमाइजेशन ऑप्शन्स, Now Bar नाम का एक नया नोटिफिकेशन सिस्टम और रीडिजाइन्ड One UI widgets लेकर आता है। इसके अलावा Galaxy AI सूट से पावर्ड नए फीचर्स भी इसमें शामिल हैं।

    यह भी पढ़ें: Samsung यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 7 अप्रैल को नए हो जाएंगे ये सभी पुराने फोन; आ रहा है मैजिकल अपडेट

    comedy show banner
    comedy show banner