Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Samsung का 50MP कैमरा वाला नया 5G फोन लॉन्च, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और कीमत 23,999 रुपये से शुरू

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 02:00 PM (IST)

    सैमसंग ने अपना नया Galaxy F70 Pro 5G फोन लॉन्च किया है, जिसमें स्नैपड्रैगन प्रोसेसर, AMOLED डिस्प्ले और AI फीचर्स मिलते हैं। यह फोन 23,999 रुपये की शु ...और पढ़ें

    Samsung का 50MP कैमरा वाला नया 5G फोन लॉन्च, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और कीमत 23,999 रुपये से शुरू

    Samsung का 50MP कैमरा वाला नया 5G फोन लॉन्च, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और कीमत 23,999 रुपये से शुरू  


    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सैमसंग ने हाल ही में अपने नए फोल्ड फोन्स लॉन्च किए थे जिसके बाद अब कंपनी ने F सीरीज का नया फोन लॉन्च किया है। इस फोन को कंपनी ने Samsung Galaxy F70 Pro 5G के नाम से पेश किया है, जो मिड-रेंज सेगमेंट में हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर सपोर्ट और AI-पावर्ड फीचर्स का बेहतरीन कॉम्बिनेशन ऑफर कर रहा है।

    फोन में स्नैपड्रैगन चिपसेट, AMOLED डिस्प्ले, लंबे समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट और बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स मिल रहे हैं। चलिए पहले फोन की कीमत पर नजर डालते हैं...

    Samsung Galaxy F70 Pro 5G की कीमत और उपलब्धता

    कीमत की बात करें तो Samsung Galaxy F70 Pro 5G के 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये, 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये और 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपये है। हालांकि ये कीमतें बैंक ऑफर्स के साथ हैं। ये हैंडसेट ऑरा ग्रीन और अल्फा ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है।

    WhatsApp Image 2026-08-03 at 1.49.05 PM

    Samsung Galaxy F70 Pro 5G के स्पेसिफिकेशन्स

    स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Galaxy F70 Pro 5G में 6.7-इंच का Full HD+ Super AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है। साथ ही फोन में 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट और Corning Gorilla Glass Victus+ प्रोटेक्शन भी मिल रही है। डिवाइस में One UI 8.5 के साथ Android 16 मिल रहा है और सैमसंग ने छह Android OS अपग्रेड और छह साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।

    डिवाइस में Galaxy AI फीचर्स भी मिल रहे हैं। फोन में 'Circle to Search with Google', AI वॉयस ट्रांसक्रिप्शन, डायरेक्ट वॉइसमेल और Samsung Knox सिक्योरिटी भी मिल रही है। फोन को पावर देने के लिए इसमें स्नैपड्रैगन 6 Gen 3 प्रोसेसर और Adreno 710 GPU मिल रहा है।

    खबरें और भी

    हालांकि सैमसंग ने LPDDR5X मेमोरी की बात की है, लेकिन रिटेल में उपलब्ध मॉडल में LPDDR5 RAM मिल रही है। इसका मतलब है कि यूजर्स को इस चिपसेट पर LPDDR5X और LPDDR5 के बीच परफॉर्मेंस में कोई खास फर्क महसूस नहीं होगा।

    Samsung Galaxy F70 Pro 5G के कैमरा स्पेक्स

    कैमरा की बात करें तो फोन में OIS के साथ 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है। साथ ही फोन में 5-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मिल रहा है। फोन में सामने की तरफ फ्रंट में 12-मेगापिक्सल का HDR सेल्फी कैमरा मिल रहा है।

    कैमरा एप में नाइट, पोर्ट्रेट, प्रो, प्रो वीडियो, हाइपरलैप्स, स्लो मोशन, सुपर स्लो मोशन, सिंगल टेक और कई अन्य शूटिंग मोड्स भी मिल रहे हैं। इसके अलावा फोन में Samsung का 'No Shake Cam' फीचर और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट भी मिल रहा है। इसके अलावा फोन में 6000mAh की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

    यह भी पढ़ें- Realme का 7000 mAh बैटरी वाला 5G फोन सिर्फ ₹14,724 में, MediaTek प्रोसेसर और 144Hz डिस्प्ले भी