Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Samsung का शानदार 5G फोन ₹8,000 तक महंगा, खरीदने से पहले देख लें नई कीमत

    Updated: Mon, 13 Jul 2026 10:57 AM (IST)

    सैमसंग गैलेक्सी M47 5G स्मार्टफोन लॉन्च के एक हफ्ते बाद ही ₹8,000 तक महंगा हो गया है, जिससे इसकी शुरुआती कीमत में बड़ा इजाफा हुआ है। ...और पढ़ें

    Samsung का शानदार 5G फोन ₹8,000 तक महंगा, खरीदने से पहले देख लें नई कीमत

    Samsung का शानदार 5G फोन ₹8,000 तक महंगा, खरीदने से पहले देख लें नई कीमत 


    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सैमसंग ने कुछ वक्त पहले ही भारत में अपना नया Galaxy M47 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया था, लेकिन लॉन्च के महज एक हफ्ते के बाद ही इसकी कीमत में बड़ा इजाफा देखने को मिला है। कंपनी द्वारा ये फोन 4 जुलाई को बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया था। लॉन्च प्राइस के बाद से अब तक स्मार्टफोन Amazon India पर ₹7,000 से ₹8,000 तक महंगा बिक रहा है। चलिए इस फोन की नई कीमत पर एक नजर डालते हैं...

    Samsung Galaxy M47 5G की नई कीमत

    सैमसंग के इस शानदार Galaxy M47 5G को कंपनी ने 6GB RAM + 128GB वेरिएंट में पेश किया था। उस वक्त फोन की शुरुआती कीमत ₹25,999 रखी गई थी। जबकि लॉन्च ऑफर के साथ तो ग्राहक इस फोन को सिर्फ ₹22,999 में खरीद सकते थे।

    हालांकि अब यही वेरिएंट Amazon पर ₹32,999 में मिल रहा है, यानी शुरुआती ऑफर कीमत की तुलना में ₹10,000 और लॉन्च कीमत से ₹7,000 ज्यादा में मिल रहा है। जबकि फोन का 8GB + 128GB वेरिएंट, जिसकी प्रभावी लॉन्च कीमत ₹25,999 थी, अब ₹36,999 में खरीदने के लिए उपलब्ध है।

    इतना ही नहीं फोन के 8GB + 256GB वेरिएंट, जिसे लॉन्च ऑफर के दौरान ₹30,999 में खरीदा जा सकता था, अब ₹41,999 में बिक रहा है। यानी दोनों वेरिएंट की कीमत में ₹8,000 तक की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

    खबरें और भी

    कीमत बढ़ने पर उठे सवाल

    पिछले कुछ महीनों में भारत में कई स्मार्टफोन्स की कीमतें बढ़ी हैं। Nothing, Realme, Vivo और Xiaomi जैसी कंपनियों ने भी मेमोरी चिप्स की बढ़ती कॉस्ट का हवाला देते हुए अपने कुछ मौजूदा स्मार्टफोन्स की कीमतें बढ़ा दी हैं।

    हालांकि Samsung Galaxy M47 5G के मामले में कंडीशन अलग मानी जा रही हैं, क्योंकि ये फोन अभी एक हफ्ते पहले ही लॉन्च हुआ है। ऐसे में एक्सपर्ट्स का मानना है कि कंपनी को लॉन्च के वक्त ही कंपोनेंट्स और मेमोरी की कॉस्ट का पूरा अंदाजा रहा होगा।

    इसलिए इतनी जल्दी कीमत बढ़ाना लागत बढ़ने की बजाय एक लिमिटेड-पीरियड लॉन्च प्राइसिंग स्ट्रेटेजी का हिस्सा भी हो सकता है। फिलहाल Samsung की ओर से इस कीमत बढ़ोतरी को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

    यह भी पढ़ें- Motorola के 7000mAh बैटरी वाले 5G फोन की सेल आज से, 16GB तक RAM और MediaTek प्रोसेसर भी